19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ब्रूस टेलर: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टेलर एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाया और पांच विकेट लिए। ब्रूस ने भारत के खिलाफ 1965 में कोलकाता में अपना पदार्पण किया था।

ब्रूस टेलर

ब्रूस ने भारत के खिलाफ 1965 में कोलकाता में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने अपनी पहली पारी में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 105 रन बनाए थे। उनके शतक के बाद मेहमान टीम ने नौ विकेट खोकर 462 के बड़े स्कोर पर पारी घोषित की थी। दूसरी तरफ उन्होंने गेंदबाजी में भारत की पहली पारी में 86 रन देकर पांच विकेट झटके थे। ईडन गार्डन में खेला गया यह टेस्ट ड्रा रहा था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रूस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “न्यूजीलैंड क्रिकेट को 77 साल के ऑलराउंडर ब्रूस के निधन से दुःख पंहुचा है। टेस्ट करियर में 30 मैच खेलने वाले ब्रूस एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अपने पदार्पण मैच में शतक के साथ-साथ पांच विकेट (फाइव विकेट हाल) का कारनामा किया है। हमारी सांत्वना उनके परिवार और करीबी साथियों के साथ है।”

बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रूस ने न्यूजीलैंड के लिए 30 टेस्ट में 20.40 की औसत से 898 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में ब्रूस ने 111 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर सात विकेट है। इसके अलावा उन्होंने दो वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 22 रन बनाये और चार विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Related posts

Harleen Deol के कैच की हर तरफ चर्चा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ

Buland Dustak

ISSF World Cup: मनीषा कीर ने ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

Buland Dustak

ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची भारतीय निशानेबाजी टीम

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

Buland Dustak

Atanu Das ओलिंपिक चैंपियन को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Buland Dustak