19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

जो रूट ने चेन्नई टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड ने 555 रन बनाए

-जो रूट ने 218 रनों की बेहतरीन पारी खेली

चेन्नई: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 555 रन बना लिए हैं। डोमिनिक बेस 28 और जैक लीच 6 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड के लिए कप्तान जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 218 रनों की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली।

रूट के अलावा डोमिनिक सिबली (87) औरबेन स्टोक्स ने (82) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिबली ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन जोड़े, लेकिन 33 रन के निजी स्कोर पर बर्न्स आर अश्विन की गेंद पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए।

जो रूट
341 गेंदों पर रूट का दोहरा शतक

इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका बहुत जल्दी लगा, जब जसप्रीत बुमराह ने शून्य पर डेनियल लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू के रूप में पवेलियन चलता किया। इसके बाद रूट और सिबली ने तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। 263 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने सिबली (87) को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

इंग्लैंड को चौथा झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा, जो 82 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उनको शाहबाज नदीम ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 341 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पांचवां दोहरा शतक पूरा किया।

इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के जड़े। इंग्लैंड को पांचवां झटका ओली पोप के रूप में लगा जो 34 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद दिन का सबसे बड़ा विकेट नदीम ने हासिल किया।

218 रन पर खेल रहे रूट को उन्होंने एलबीडब्ल्यू कर वापस भेजा। ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड को लगातार दो गेंद पर दो झटके दिए। पहले जोस बटलर को और फिर उन्होंने जोफ्रा आर्चर को बोल्ड कर वापस भेजा।भारत की तरफ से ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह,शाहबाज नदीम और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

मप्र के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2019 की घोषणा

Buland Dustak

मुक्केबाजी विश्व कप : भारत ने तीन स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

Buland Dustak

विराट कोहली आज मना रहे अपना 33वां जन्मदिन, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

Sandesh Jhingan का HNK सिबेनिक से खेलना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

फुटबॉल टूर्नामेंट- सेरी ए: जुवेंटस ने जेनोआ को 3-1 से हराया

Buland Dustak