19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Bird Flu फैल सकता है इंसानों में, रहें सावधान

- कच्चा या अधपका मुर्गा, अंडा खाने वाले लोगों में भी Bird Flu फैलने का खतरा

पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री संजीव बालियान ने बुधवार को कहा कि Bird Flu इंसानों में भी फैल सकता है, इसलिए राज्यों को सभी सावधानी बरतनी चाहिए। संजीव बालियान ने कहा कि मौजूदा समय में इंसानों में अभी Bird Flu नहीं फैला है लेकिन इसके लिए राज्यों औऱ केन्द्र शासित प्रदेशों को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। इस बीमारी का इलाज नहीं है।

Bird Flu

अभी तक H5N1 वायरस पांच राज्यों में फैला है जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान औऱ केरल शामिल है। हरियाणा में यह वाय़रस मुर्गी फार्म में पहुंच चुका है। इसलिए सभी राज्यों को इस बारे में जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

Read More : Bird Flu का बढ़ता कैहर, मप्र में अब तक 400 कौओं की मृत्यु

कच्चा मांस खाने य़ा संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों में फैल सकता है Bird Flu

चिकित्सक डॉ नरेन्द्र सैनी ने बताया कि Bird Flu इंसानों में तभी फैलता है जब उसने संक्रमित पक्षी के कच्चे मांस खाया हो या फिर संपर्क में आया हों। इसके अलावा संक्रमित जगहों पर जाने वाले, कच्चा या अधपका मुर्गा-अंडा खाने वाले लोगों में भी Bird Flu फैलने का खतरा होता है। H5N1 में लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता होती है।

बता दें कि राजस्थान में बारां, कोटा और झालावार में कौओं में Bird Flu की रिपोर्ट है वहीं, मध्यप्रदेश के मंदसौर, इंदौर और मालवा में भी कौओं में ही बर्ड फ्लू की रिपोर्ट है। जबकि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट है। दक्षिण भारत स्थित केरल के कोट्टायम और आलापुझा में चार जगहों पर पोल्ट्री डक यानी घरेलू बत्तख में Bird Flu की रिपोर्ट है।

Related posts

Bharat Bandh: पंजाब में व्यापक असर, प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्तों को किया जाम

Buland Dustak

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती देखना हुआ महंगा, चुकाना होगा अधिक शुल्क

Buland Dustak

‘देखो अपना देश’ में देखें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों की कहानियां

Buland Dustak

देशव्यापी राम मंदिर निधि समर्पण अभियान हुआ प्रारंभ

Buland Dustak

राज्योत्सव के अवसर पर किसानों के खाते में 15 सौ करोड़ रुपये अंतरित

Buland Dustak

अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली अंतरिम जमानत

Buland Dustak