19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

इंडियन ऑयल- एसबीआई को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड जारी

जयपुर: नए साल में ग्राहकों के लिए नई भेंट के रूप में इंडियन ऑयल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर Indian Oil– SBI Co-Branded Rupay Debit Card का शुभारंभ किया है। गुरुवार को वर्चुअल समारोह में इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य और एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा ने यह कार्ड लांच किया गया।

इस अवसर पर वैद्य ने कहा, “हमें अपने साथी नागरिकों के लिए अनूठी सुविधा लाने के लिए, देश में डेबिट कार्डधारकों की सबसे बड़ी संख्या वाले एसबीआई के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। यह पावर-पैक्ड कार्ड देश भर में इंडियन ऑयल और SBI की अद्वितीय पहुंच का समर्थन करता है। इस मौजूदा महामारी की स्थिति में ग्राहकों के लिए कैशलेस और परेशानी रहित भुगतान का विकल्प चुनने के लिए यह भुगतान का एक आदर्श तरीका होगा।

Indian Oil कैशलेस और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है और हमारे लगभग 30 हजार पेट्रोल पम्प का विशाल नेटवर्क क्रेडिट/ डेबिट कार्ड / वॉलेट भुगतान स्वीकार करने में सक्षम है। यह पहल डिजिटल भुगतान को और भी बढ़ावा देगी, और सरकार के डिजिटल इंडिया विज़न को आगे बढ़ाएगी।“

इंडियन ऑयल
पेट्रोल पंप पर प्रत्येक 200 रुपये खर्च करने पर मिलेंगे 6X रिवार्ड प्वाइंट्स

SBI और Indian Oil के बीच साझेदारी की सराहना करते हुए खारा ने कहा, “हमें विश्वास है कि, ‘टैप एंड पे’ तकनीक के साथ, यह को-ब्रांडेड कार्ड, कार्ड धारकों को ईंधन की खरीद पर कई आकर्षक लाभ और संबद्ध ऑफ़र प्रदान करके एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। यह ईंधन कार्ड विशेष रूप से इस तरह डिज़ाइन किया गया है की जब भी कोई व्यक्ति अपने वाहन में  ईंधन भरता है तो उसे बचत हो।“

SBI Indian Oil डेबिट कार्ड को पूरे भारत में लॉन्च किया गया है। एक ग्राहक भारत में कहीं भी SBI की होम ब्रांच में जाकर कार्ड प्राप्त कर सकता है। इस कार्ड की विशेषताएं है, इनमें प्रमुख रूप से इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर खर्च किए गए प्रत्येक 200 रुपये पर 6X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे।

कार्ड धारक इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प पर ईंधन की खरीद पर 0.75 प्रतिशत लॉयल्टी अंक अर्जित कर सकेगा। पांच हजार रुपये तक की सिंगल ट्रैंज़ैक्शन का एकटैप (संपर्क रहित कार्ड) के साथ भुगतान हो सकेगा। डाइनिंग (खान-पान), सिनेमा, ग्रोसरी और यूटिलिटी बिल के खर्च पर रिवार्ड प्वाइंट्स अर्जित हो सकेंगे। ईंधन खरीदने पर कोई मासिक सीमा नहीं है। 

यह भी पढ़ें: सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Related posts

देश में चीनी का उत्‍पादन 13% बढ़कर 305.68 लाख टन रहा: ISMA

Buland Dustak

Axis Bank का लाभ 86% बढ़कर दूसरी तिमाही में 3,133 करोड़ रुपये हुआ

Buland Dustak

स्पाइसजेट की 4 दिसम्बर से मुम्बई और दिल्ली से लंदन तक सीधी उड़ान

Buland Dustak

भारत-चीन तनाव: चीनी कंपनी एंट बेच सकती है पेटीएम हिस्सेदारी

Buland Dustak

कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का अनुमान

Buland Dustak

तेल का उत्पादन बढ़ाने पर बनी सहमति, भारत को मिलेगी बड़ी राहत

Buland Dustak