19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Bharat Bandh: पंजाब में व्यापक असर, प्रदर्शनकारी किसानों ने रास्तों को किया जाम

चंडीगढ़: तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के Bharat Bandh के आह्वान का पंजाब में व्यापक असर पड़ा है। किसानों ने एक तरह से पंजाब को चौतरफा सील कर दिया है। पंजाब में प्रवेश वाले सभी रास्तों को किसानों ने जाम कर दिया है। हालांकि सड़कों पर दोपहिया वाहन चल रहे हैं और गलियों से भी वाहनों का चलना जारी है। सब्ज़ियों, दूध की सप्लाई बंद है।

Bharat Bandh केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा
Bharat Bandh
राज्य के कई जिलों में रात से धारा 144 लागू

बंद को देखते हुए रात भर राज्य से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय मार्गों से वाहनों की भरपूर आवाजाही रही। सभी अपने ठिकाने पर पहुँचने के प्रयास में थे। इसी के चलते चंडीगढ़-अम्बाला मार्ग पर रात से लंबी दूरी तक जाम लगा रहा। Bharat Bandh सुबह 6 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक रहा। बंद को देखते हुए पंजाब के कुछ जिलों में धारा 144 लगा दी गई।

जिला उपयुक्त गुरदासपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पांच अथवा इससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन पर पाबंदी रहेगी। पंजाब में टोल प्लाजा पर पहले से ही किसानों का धरना जारी था।  इन्ही टोल प्लाजा को किसानों ने अवरोध के रूप में इस्तेमाल करते हुए मार्ग बंद कर दिए। सभी मुख्य राष्ट्रीय राज मार्ग अवरुद्ध थे। हरियाणा के अम्बाला में नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को अम्बाला में रोका गया है। पंजाब -हरियाणा का संपर्क मार्ग जीरकपुर-पंचकूला मार्ग भी बंद था। रोहतक -पानीपत हाईवे जाम है।

पंजाब से गत रात्रि करीब 200 ट्रैक्ट -ट्रॉलियों में किसान सिंघु बॉर्डर पर पहुँच गए। पंजाब के बड़े शहरों जालंधर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना में व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं और पुलिस की गश्त जारी है। पंजाब से प्रवेश करने वाली चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस का पहरा है।

पंजाब के बठिंडा में बंद का असर देखने को मिला। पंजाब के भवानीगढ़ में चंडीगढ़ -बठिंडा मार्ग को किसानों ने बंद किया हुआ था। परन्तु मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को निकलने दिया जा रहा है। पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरफ जाने वाला मार्ग भी किसानों ने बंद कर दिया।

Read More : सुखदेव सिंह लाल किला हिंसा का आरोपित चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Related posts

भारतीय वायुसेना का ​मिग 21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Buland Dustak

पद्म पुरस्कार से सम्मानित तीन विशिष्ट विद्वानों का 31 को अभिनंदन

Buland Dustak

राज्यसभा में महामारी रोग संशोधन विधेयक, 2020 पारित

Buland Dustak

पैंगोंग झील के किनारे भारत-चीन के सैनिक आमने-सामने

Buland Dustak

जायडस बायोटेक पहुंचे मोदी, कोरोना वैक्सीन का करेंगे निरीक्षण

Buland Dustak

jaish ul hind ने ली इजराइली दूतावास धमाके की जिम्मेदारी

Buland Dustak