19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती देखना हुआ महंगा, चुकाना होगा अधिक शुल्क

वाराणसी: सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती देखने वाले शिवभक्तों को अपनी जेब और अधिक ढीली करनी होगी। सावन के सोमवार पर मंगला आरती दर्शन के लिए एक हजार 500 रुपये देने होंगे।

काशी विश्वनाथ

सोमवार को छोड़ सावन माह भर मंगला आरती का 500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लगेगा। इसके पहले आम दिनों में मंगला आरती के लिए 350 रुपये शुल्क लगता है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार देर शाम आरती-अनुष्ठान शुल्क की नई दरें जारी कीं।

Also Read: गुरु पूर्णिमा 2021: गुरु के बिना ज्ञान सम्भव नहीं, कैसा हो गुरु

CEO के अनुसार सावन माह भर श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये की जगह 500 और सोमवार के लिए 750 रुपये निर्धारित किया गया है। मंदिर में रूद्राभिषेक अनुष्ठान के लिए एक शास्त्री से 450 के स्थान पर 700 रुपये और पांच शास्त्री से एक हजार,380 के बजाय दो हजार, 100 रुपये दर निर्धारित किया गया है। इसर तरह मंदिर प्रशासन ने बाबा के मध्याह्न आरती का दर भी बढ़ा दिया है।

अब मध्याह्न भोग आरती, सप्तर्षि व रात्रि श्रृंगार भोग आरती का शुल्क 180 की जगह 200 रुपये देना होगा। मंदिर प्रशासन ने सावन सोमवार संन्यासी भोग के लिए सात हजार, 500, अखंड दीप के लिए 700, रुद्राभिषेक 20 वर्ष के लिए 25 हजार, महामृत्युंजय जप (32 शास्त्री एक दिन) के लिए एक लाख एवं सात शास्त्री से पांच दिन में कराने के लिए 51 हजार रुपये मंदिर कोष में जमा करने होंगे।

मंदिर प्रशासन की नई दरों से अब शिवभक्तों में नाराजगी भी है। नाटी इमली के शिवभक्त राम सरन यादव और मनोज दुबे कहते है कि बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में भी अब मनमानी होने लगी है। दरबार में भी अब पैसे वाले श्रद्धालु ही मंगला आरती देख पायेंगे।

Related posts

Persecution NGO जैसी संस्थाएं कर रही भारत की छवि खराब

Buland Dustak

इन 10 शर्तों को मानने के बाद जंतर-मंतर पर किसान प्रदर्शन की मिली इजाजत

Buland Dustak

क्राइम ब्रांच ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी वाले ठग को दबोचा

Buland Dustak

किसान संगठन का 8 को भारत बंद, दिल्ली सील करने का ऐलान

Buland Dustak

जेडमो और जोजिला सुरंग का निर्माण, जनता को नहीं छोड़ना होगा अपना घर

Buland Dustak

लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स ‘स्पेशल’, 24 फरवरी से पटरी पर दौड़ेगी

Buland Dustak