19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘मेरा नाम जोकर’ के 50 साल पूरे, नीतू ने ऋषि कपूर की साझा की यादें

बॉलीवुड में ‘चिंटू’ के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर बेशक आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्हें भूलना असम्भव है। ऋषि कपूर के लिए आज का दिन यानी 18 दिसम्बर बहुत खास था क्योंकि आज ही के दिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं।

मेरा नाम

अगर आज ऋषि कपूर जीवित होते तो वह भी आज इंडस्ट्री में अपने 50 पूरे कर लेते। लेकिन इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए ऋषि कपूर तो हमारे नहीं है, लेकिन इस दिन को याद करते हुए उनकी अभिनेत्री पत्नी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है।

दरअसल नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी चार तस्वीरों का कोलाज बनाकर फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा-जोकर 18 दिसंबर 1970 को रिलीज हुई थी.. आज उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होते..

‘मेरा नाम जोकर’ में ऋृषि कपूर को अपने पिता राज कपूर के साथ काम करने का अवसर मिला था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने राजकपूर के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम राजू था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट च्लाइड आर्टिस्ट के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इस फिल्म में ऋषि के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि इससे पहले ऋषि कपूर अपने पिता राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने में छोटी सी भूमिका में नजर आ चुके थे।

फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की सफलता के बाद 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि ने बतौर अभिनेता अपने अभिनय की शुरुआत की और लगातार एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। लगभग चार दशक से ज्यादा समय तक बॉलीवुड में राज करने वाले ऋषि कपूर ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें– कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Related posts

जन्मदिन: अभिनेता जितेन्द्र बॉलीवुड में जम्पिंग जैक के नाम से हैं मशहूर

Buland Dustak

दिवंगत अभिनेता Rajiv Kapoor का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak

अब सिर्फ यादों में सिद्धार्थ शुक्ला, निधन से शोक में डूबी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Buland Dustak

बर्थडे स्पेशल: दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी चुलबुली श्रीदेवी

Buland Dustak

उगादी पर्व पर मेकर्स ने जारी किया फिल्म ‘आरआरआर’ का नया पोस्टर

Buland Dustak