19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी एडिलेड को मिली है, जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले  पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत एकदिनी श्रृंखला से होगी, जिसका पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर और तीसरा 2 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी,जिसका पहला मैच चार दिसंबर को कैनबरा में और बाकी दो 6 दिसंबर और 8 अप्रैल को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

डे-नाईट टेस्ट

टेस्ट श्रृंखला की शुरूआत 17 दिसंबर से डे-नाईट टेस्ट मैच के साथ होगी। इसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। श्रृंखला का तीसरा टेस्ट 7 जनवरी और चौथा 15 जनवरी को खेला जाएगा।

सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “तीनों प्रारूपों के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और भारत विश्व क्रिकेट में महान प्रतिद्वंद्विता में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं और हम विराट कोहली की टीम का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करते हुए खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने इस दौरे को जीवंत बनाने के लिए कई महीनों तक बीसीसीआई के साथ मिलकर काम किया है और मैं इन असाधारण और जटिल समय में बीसीसीआई ने अधिक पेशेवर और सहयोगात्मक तरीके से सहयोग किया है।”

Read More: IPL 2021: पृथ्वी शॉ से प्रभावित शिखर धवन बोले चैंपियन की तरह की है वापसी

Related posts

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

Buland Dustak

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Buland Dustak

​जिया राय ने ​8 घंटे 40 मिनट में 36 किमी. तैराकी कर रचा इतिहास

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Buland Dustak

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Buland Dustak