19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, बोले-मोहब्बतें बहुत कारणों से खास

यशराज बैनर तले बनी म्यूजिकल रोमांटिक एवं मल्टीस्टारर फिल्म ‘मोहब्बतें’ ने आज अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिमि शेरगिल और प्रीति झिंगानिया मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म के 20 साल पूरे होने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही अमिताभ ने फिल्म के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए लिखा- ‘परम्परा, प्रतिष्ठा, अनुशासन… मोहब्बतें बहुत कारणों से खास है… 20 साल की यह खूबसूरत प्रेम कहानी, भावनाओं का एक रोलर कोस्टर। आप सभी जो प्यार बरसते रहे हैं उसके लिए सदा आभारी।’

फिल्म ‘मोहब्बतें’ की कहानी एक ऐसे गुरुकुल पर आधारित है, जहां सिर्फ लड़के पढ़ते हैं और उस गुरुकुल के प्रधानाचार्य रहते हैं मिस्टर नारायण शंकर (अमिताभ बच्चन ), जिनके लिए परम्परा, प्रतिष्ठा और अनुशासन ही सब कुछ है। ऐसे माहौल में इस गुरुकुल में इंट्री होती है संगीत शिक्षक राज आर्यन (शाहरुख खान) की, जिसे गुरुकुल की प्रधानाचार्य की बेटी मेघा (ऐश्वर्या राय) से प्यार हो जाता है। लेकिन मेघा एक दिन सुसाइड कर लेती है जिसके बाद राज कसम खाता है कि अपनी कोशिशों से गुरुकुल में प्यार भर देगा और इसमें वह सफल भी होता है।

फिल्म ‘मोहब्बतें’
Read More: ‘राम लखन’ सुभाष घई निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म के 32 साल पूरे
फिल्म ‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर, 2000 में रिलीज हुई थी

यह फिल्म तीन छात्रों समीर (जुगल हंसराज), विकी (उदय चोपड़ा) और करण (जिमी शेरगिल) पर केंद्रित है जो सभी प्यार में पड़ते हैं। अभिनेत्री किम शर्मा ने संजना, शमिता शेट्टी ने इशिका और प्रीति झिंगानिया ने किरन का किरदार निभाया था। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, अर्चना पूरण सिंह, शेफाली शाह और अमरीश पुरी भी नजर आए थे।

यश चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म ‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर, 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म के सारे गाने और डायलॉग काफी मशहूर हुए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Related posts

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

अमिताभ बच्चन हुए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती

Buland Dustak

कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

Buland Dustak

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट

Buland Dustak

2021 में रिलीज होगी जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ‘No Time To Die’

Buland Dustak

संजीव कुमार पुण्यतिथि: सशक्त अभिनय के दम पर बनाई थी खास पहचान

Buland Dustak