19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘राम लखन’ सुभाष घई निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म के 32 साल पूरे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक सुभाष घई के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘राम लखन’ ने आज 32 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म आज ही के दिन यानी 27 जनवरी, 1989 को रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में थी। इन सब के अलावा फिल्म में राखी, अमरीश पूरी, अनुपम खेर, परेश रावल, सतीश कौशिक भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

मनोरंजन जगत के मंझे हुए सितारों से सजी इस फिल्म के हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के कई डायलॉग तक काफी मशहूर हुए। फिल्म के 32 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म से जुडी यादों को ताजा करते हुए फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरों को ट्विटर पर एक के बाद एक साझा किया है और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टेक्नीशियन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

माधुरी दीक्षित ने साझा की फिल्म से जुड़ी यादों की थ्रोबैक तस्वीर

वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी फिल्म से जुड़ी यादों को थ्रोबैक तस्वीरों के जरिये ताजा किया है और साथ ही इन यादों को फैंस के साथ भी साझा किया है।

फिल्म ‘राम लखन’ में जैकी श्रॉफ राम, अनिल कपूर लखन, माधुरी दीक्षित राधा और डिंपल कपाड़िया गीता के किरदार में थी। फिल्म में अभिनेत्री राखी ने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की माँ का किरदार निभाया था, जबकि फिल्म में अमरीश पूरी और परेश रावल विलेन की भूमिका में नजर आये।

यह एक मसालेदार फिल्म थी, जिसमे इमोशंस और कॉमेडी के साथ रोमांस का भी तड़का था। इस फिल्म के गाने तो इतने मशहूर हुए कि वह आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म को अशोक घई ने प्रोड्यूस किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

Dil Bechara Review: आखिरी फिल्म में भी जीना सीखा गया हीरो

Buland Dustak

25 जुलाई से शुरू हो रहे हैं इंडियन आइडल के ऑडिशन

Buland Dustak

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak

अब सिर्फ यादों में सिद्धार्थ शुक्ला, निधन से शोक में डूबी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Buland Dustak

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

Buland Dustak