19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 25 साल पर शाहरुख और काजोल ने ट्विटर पर बदला नाम

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने आज अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकार सोशल मीडिया पर फिल्म की यादों को ताजा कर रहे हैं। वहीं फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता शाहरुख खान और काजोल ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल का नाम बदल लिया है। शाहरुख ने अपना प्रोफाइल नेम बदलकर राज मल्होत्रा रख लिया है, जो ‘डीडीएलजे’ में उनके किरदार का नाम था। उन्होंने प्रोफाइल वाली तस्वीर में अपने इसी किरदार की तस्वीर भी लगाई है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

वहीं काजोल ने भी ट्विटर पर अपना प्रोफाइल नेम बदलकर सिमरन रख लिया है। फिल्म डीडीएलजी में काजोल सिमरन के किरदार में ही नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अपना प्रोफाइल नेम बदलने के साथ ही काजोल ने अपनी तस्वीर लगाई है।

DDLJ 1

‘डीडीएलजे’ ने अपनी रिलीज के आज 25 साल पूरे कर लिए है। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाए गए राज और सिमरन का किरदार आज भी दर्शकों के बीच चर्चित है। आज भी दर्शक इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं। 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए थे।

DDLJ 2

इसके साथ ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा दिन तक चलने वाली फिल्म का भी रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की कहानी तक दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

यह भी पढ़ें: ओम शांति ओम फिल्म के 13 साल पूरे, दीपिका ने बदला अपना प्रोफाइल नेम

Related posts

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak

जया बच्चन बर्थडे: महज़ 15 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर संजय राउत ने कही ये बात

Buland Dustak

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Buland Dustak

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

Buland Dustak

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak