19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर आउट, कल रिलीज होगा ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का सॉन्ग

अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म पर र‍िलीज होगी। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ के पहले सॉन्ग को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का पहला सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ रविवार को रिलीज होगा।निर्माताओं ने शनिवार को सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर जारी किया है।

‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर

इस सॉन्ग को शशि और डीजे खुशी ने कंपोज किया है और अपनी आवाज भी दी है। इस सॉन्ग के लिरिक्स गगन आहूजा के है। ‘बुर्ज खलीफा’ इस साल की सबसे बड़ी पार्टी सॉन्ग होगी।अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर सॉन्ग का टीजर शेयर कर लिखा-‘इस साल के पहले और सबसे बड़े पार्टी सॉन्ग के लिए तैयार हो जाइए कल, गाना ‘बुर्ज खलीफा’ कल आ रहा है।’

पार्टी सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी दुबई और उसके आसपास रोमांस करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को सॉन्ग का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। रिलीज होने से पहले ही सॉन्ग का टीजर दर्शकों के बीच हिट हो रहा है। हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।

वहीं यह फिल्म सिनेमाघरों में उसी दिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित और केप ऑफ गुड फिल्म्स और तुषार कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म में अक्षय कुमार एक किन्नर की भूमिका में हैं। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘कंचना’ की हिंदी रीमेक है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Related posts

मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने महज चार साल में की थी सिंगिंग की शुरुआत

Buland Dustak

धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Buland Dustak

BMC द्वारा ऑफिस तोड़े जाने पर कंगना का ट्वीट: ये मेरे हौसलों का बलात्कार है

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

करिश्मा और करीना ने पिता रणधीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

Buland Dustak

टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में आयुष्मान खुराना

Buland Dustak