19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

सीबीडीटी ने जारी किया 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) एक अप्रैल, 2020 से लेकर 13 अक्‍टूबर, 2020 तक 38.11 लाख करदाताओं को 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग ने बुधवार को ट्वीट करके ये जानकारी दी है।

सीबीडीटी

आयकर विभाग ने जारी बयान में कहा है कि सीबीडीटी ने एक अप्रैल से लेकर 13 अक्‍टूबर, 2020 के बीच कुल 38.11 लाख करदाताओं को 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। विभाग के मुताबिक 36,21,317 मामलों में 33,442 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है। 18916 मामलों में 90,032 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड दिया गया है।

गौरतलब है कि कोविड-19 की महामारी के बीच करदाताओं को सीबीडीटी की ओर से बहुत बड़ी राहत दी गई है। आयकर विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा के बाद से आयकर रिफंड की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि इस साल किसी भी करदाता को आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी है। सीबीडीटी ने कहा है कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ई-मेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए। ज्ञात हो कि आयकर रिफंड की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है।

Read More: कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

Related posts

भाव बढ़ने से सीसीआई कपास खरीद से लगभग बाहर

Buland Dustak

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए Google और Microsoft

Buland Dustak

Crude Oil में नरमी का रुख, भारत जैसे आयातकों को राहत

Buland Dustak

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा

Buland Dustak

एसबीआई के बाद तीन और बैंकों ने कम की होम लोन पर ब्याज दरें

Buland Dustak

कोरोना ने गिराया धनतेरस ने संभाला, कारोबार में आई तेजी

Buland Dustak