19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

एसबीआई के बाद तीन और बैंकों ने कम की होम लोन पर ब्याज दरें

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के होम लोन की ब्याज दरों में अप्रत्याशित कटौती के बाद तीन और बैंकों ने इनमें कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को कम दरों में होम लोन उपलब्ध होगा। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को सस्ते लोन का तोहफा दिया है।

ICICI बैंक की बात करें तो यह अपने Home Loan रेट में कटौती कर उसे 10 साल के निचले स्तर पर लेकर आया है। बैंक ने शुक्रवार को अपने लोन पर ब्याज दर को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया।

होम लोन

HDFC ने अपने ग्राहकों के लिए होम लोन पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। Home Loan से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अच्छा सिबिल स्कोर रखने वाले ग्राहकों को इस कटौती के बाद होम लोन 6.75 फीसदी ब्याज पर उपलब्ध होगा।

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी होम लोन ब्याज में 0.10 फीसदी की कटौती की है। सीमित अवधि की इस कटौती के बाद ब्याज दर 6.65 फीसदी पर आ गई है। इस कटौती के साथ बैंक का दावा है कि वह ग्राहकों को बाजार में सबसे कम ब्याज पर लोन उपलब्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि एक मार्च को एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती की थी। अब बैंक 6.70 फीसदी ब्याज पर आवास ऋण की पेशकश कर रहा है। हालांकि, एसबीआई ने बयान में कहा कि नई दरें ऋण की राशि तथा कर्ज लेने वाले के सिबिल स्कोर पर निर्भर करेंगी।

यह भी पढ़ें: GST के दायरे में आने पर पेट्रोल 75 रुपये तो डीजल मिलेगा 68 रुपये प्रति लीटर

Related posts

WhatsApp की नई Privacy Policy को दिल्ली हाईकोर्ट में मिली चुनौती

Buland Dustak

डाटा के इस्तेमाल और इसके दुरुपयोग को रोकने के नियम तय करेगी सरकार

Buland Dustak

व्हाट्सऐप ने भारत में शुरू किया डिजिटल भुगतान सेवा

Buland Dustak

सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर पर कोरोना इफेक्ट, सिर्फ 4 घंटे होगा सामान्य कामकाज

Buland Dustak

इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

Buland Dustak