19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

प्रयागराज, 14 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के अंतर्गत प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की यात्रा के दौरान इंटरनेट की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अब मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई है। यह सुविधा प्रयागराज मंडल के 111 छोटे-बड़े स्टेशनों पर चालू हो गयी है। 
जनसम्पर्क अधिकारी केशव त्रिपाठी ने बताया कि समपार फाटक पर सड़क वाहनों द्वारा फाटक के बूम को तोड़ने की घटनाएं आये दिन बढ़ती जा रही हैं।

इस तरह की घटनाओं से कड़ाई से निपटने के लिए मंडल के संकेत एवं दूरसंचार विभाग ने निगरानी हेतु मंडल के 110 समपार फटाको पर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। इससे फाटक बंद होने के दौरान कोई भी पैदल, दो पहिया, चार पहिया चालक अथवा ट्रक चालक नियम के विरुद्ध फाटक पार करने पर तथा उसे पार करने के दौरान कोई भी क्षति पहुंचाता है तो उसकी हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी और उनके खिलाफ कार्यवाही करने में प्रशासन को आसानी होगी। उपद्रवी जो ट्रेन संचालन में बाधा डालते हैं उनके खिलाफ भी उचित कार्यवाही हो सकेगी। 

उन्होंने बताया कि मंडल के अलीगढ़-हरदुआगंज खंड में प्रयागराज मंडल के दूरसंचार के माध्यम को अधिक सशक्त करते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबिल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑप्टिकल फाइबर केबल से डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने की आधुनिक तकनीक है। 

Related posts

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

Buland Dustak

टीचरों की भर्ती में 33 हजार 661 पदों पर नियुक्ति करने को चुनौती

Buland Dustak

फिट इंडिया से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैयार कर रही प्रदेश सरकार

Buland Dustak

इफको कंपनी को विश्व की 300 सहकारी समितियों में मिला पहला स्थान

Buland Dustak

Khusro Bagh के ऐतिहासिक दरवाजों को चाट रहा दीमक

Buland Dustak

‘मिशन शक्ति’ का अभियान सतत् चलते रहना चाहिए : केशरी देवी पटेल

Buland Dustak