19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए Google और Microsoft

नई दिल्ली: कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी की दूसरी लहर का कहर रोजाना ढाई हजार से ज्यादा लोगों की जान ले रहा है। संकट के ऐसे हालात में विदेश से मदद के हाथ आगे आए हैं। कई देशों ने भारत को इस संकटकाल में मदद करना शुरू किया है, तो कई मल्टीनेशनल कंपनियां जैसे Google और Microsoft भी भारत की मदद करने के लिए आगे आ रही हैं।

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर समेत दुनिया के कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका ने शुरुआती टालमटोल के बाद आखिरकार कोविशील्ड वैक्सीन के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए सहमति जता दी है। ब्रिटेन और सिंगापुर ने प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल सहायता की समाग्री भारत के लिए रवाना की है।

Google Microsoft CEO's

ऐसे वक्त में Microsoft के सीईओ सत्य नडेला और Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी भारत की मदद करने की बात कही है। अमेरिकी कंपनी गूगल ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए अपने सामाजिक सहायता फंड से 135 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।

गूगल भारत की सहायता के लिए करेगा 135 करोड़ रुपये की मदद

Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने भी भारत को सहायता करने का ऐलान किया है। एक ट्वीट करके नडेला ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट कोरोना संकट के समय में लोगों को राहत देने के प्रयासों में सहायता करने के लिए अपनी वॉयस, संसाधनों और तकनीक का उपयोग करना जारी रखेगी। इसके साथ ही क्रिटिकल ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन डिवाइस खरीदने में भी भारत का सपोर्ट करेगी।

दूसरी ओर भारत की सहायता करने का ऐलान करने वाले Google ने कहा है कि कोरोना काल में भारत की सहायता के लिए 135 करोड़ रुपये की मदद गिवइंडिया और यूनिसेफ के जरिये दी जाएगी। इस फंड का इस्तेमाल भारत में मेडिकल उपकरण की सप्लाई करने और कोरोना वायरस से प्रभावित परिवारों की मदद करने में किया जाएगा।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा है कि गूगल और गूगलर्स 135 करोड़ रुपये की फंडिग यूनिसेफ को मेडिकल सप्लाई के लिए, हाई रिस्क वाली कम्युनिटी का सपोर्ट करने वाले संगठनों और महत्वपूर्ण इंफोर्मेशन देने में मदद करने वालों को ग्रांट के तौर पर दे रहे हैं।

Read More: कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

Related posts

हैदराबाद में बनेगा Medtronic का सबसे बड़ा ग्लोबल आरएंडडी सेंटर

Buland Dustak

बजट 2021: अगले वित्त वर्ष स्वास्थ्य बजट दोगुना कर सकती है सरकार

Buland Dustak

बिटकॉइन का नए साल में जोरदार स्वागत, 1 कॉइन की कीमत 24 लाख

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ‘Connect With Soul’ वेबिनार सीरीज  

Buland Dustak

भारत में शुरू होगा स्पॉट गोल्ड एक्सचेंज, SEBI ने 18 जून तक मांगी राय

Buland Dustak

सोना चांदी की कीमत में गिरावट, 2 दिन में 1000 रुपये गिरा सोना

Buland Dustak