19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

मशहूर कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 वर्ष के थे। पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि पुनीत अब नहीं रहे।

सोशल मीडिया के जरिये पुनीत के तमाम चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। निर्माता बोनी कपूर ने ट्विटर पर लिखा- पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर सदमे में हूँ। एक जबरदस्त एक्टर, जिसने अपने अद्भुत काम से तमाम लोगों के दिल जीते। परिवार के लिए संवेदनाएं।’

पुनीत राजकुमार

अभिनेता सोनू सूद ने लिखा- ‘दिल तोड़ने वाला, आप हमेशा याद आओगे मेरे भाई!’

अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर …आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है।

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजडी है। यह भी एक डरावना और आंख खोलने वाला भयानक सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।’

मनोरंजन जगत की हस्तियां कर रही हैं शोक व्यक्त

आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत स्तब्ध हूँ, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि यह सच न हो।

Also Read: धारावाहिक रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

पूजा हेगड़े ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘जो मैं सुन रही हूँ उस पर भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार और रोशनी भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत। टूटा हुआ दिल और निराश चेहरा।’

इन सब के अलावा प्रकाश राज, आत्मिका समेत मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं।

Related posts

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

Buland Dustak

विक्की कौशल बर्थडे: इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में रखा था कदम

Buland Dustak

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

Buland Dustak