19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा, शशिभूषण को भारत-भारती सम्मान

-वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय को पत्रकारिता भूषण सम्मान

लखनऊ: उप्र हिन्दी संस्थान की ओर से दिए जाने वाले साल- 2020 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पत्रकारिता भूषण सम्मान नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय को दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थान के भारत भारती सम्मान के लिए अमृतसर के पाण्डेय शशिभूषण शीतांशु के नाम की घोषणा हुई है।

उप्र हिन्दी संस्थान
उप्र हिन्दी संस्थान लखनऊ

वर्ष 2020 उप्र हिन्दी संस्थान के सम्मानों व पुरस्कारों पर निर्णय पर गठित पुरस्कार समिति की बैठक शुक्रवार को संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानन्दप्रसाद गुप्त, की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सम्मानों और पुरस्कारों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया।

संस्थान का लोहिया साहित्य सम्मान लखनऊ के डॉ. रामकठिन सिंह, हिन्दी गौरव सम्मान गाजियाबाद के भगवान सिंह, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान मुजफ्फरपुर, बिहार के डॉ. महेन्द्र मधुकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान भोपाल के डॉ. देवेन्द्र दीपक, अवन्तीबाई साहित्य सम्मान नोएडा के डॉ. सीतेश आलोक, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान अहमदाबाद की गुजरात प्रान्तीय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, साहित्य भूषण सम्मान बाराबंकी के मो. मूसा खान (अशान्त बाराबंकी), आगरा के डॉ. शशि गोयल, प्रयागराज के डॉ. अरविन्द कुमार राम, लखनऊ के दयानन्द जड़िया ‘अबोध’, डॉ. मंजु शुक्ल, गोण्डा के शिवाकान्त मिश्र ‘विद्रोही’, आगर के प्रो. हरिमोहन, सुधीर विद्यार्थी सहित 20 विद्वानों को दिया जाएगा।

इसके अलावा लोक भूषण सम्मान, वाराणसी डॉ. जयप्रकाश मिश्र, कला भूषण सम्मान लखनऊ के सुशील कुमार सिंह, विद्या भूषण सम्मान गाजियाबाद के गिरीश्वर मिश्र, विज्ञान भूषण सम्मान जोधपुर (राजस्थान) के डॉ. दुर्गादत्त ओझा, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान नीदरलैंड्स की सुश्री पुष्पिता अवस्थी, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान सिडनी (आस्ट्रेलिया) की रेखा राजवंशी (बंसल) को दिया जाएगा।

Read More : संगम की धरती से शुरू होगा स्वच्छ भारत अभियान, अनुराग ठाकुर करेंगे उद्घाटन

बाल साहित्य भारती सम्मान दो विद्वानों को दिया जाएगा, जिसमे मुरादाबाद के डॉ. राकेश चक्र, और गुरुग्राम (हरियाणा) के घमंडी लाल अग्रवाल हैं। मधुलिमये साहित्य सम्मान अमरकंटक के डॉ. दिलीप सिंह, पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान गाजियाबाद के सुभाष चंदर, दिल्ली विधि भूषण सम्मान सुश्री सन्तोष खन्ना को दिया जाएगा। सौहार्द सम्मान के लिए 14 विद्वानोे के नामों की घोषण की गई है। मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान आजमगढ़ की डॉ. गीता सिंह, लखनऊ के डॉ. रामकृष्ण को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

इसके अलावा साल 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार और सर्जना पुरस्कारों की भी की घोषणा कर दी गई है।

Related posts

CM योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

Buland Dustak

राज्य कर्मचारियों, पत्रकारों व वकीलों को सस्ते मकान देने की तैयारी में योगी सरकार

Buland Dustak

वृंदावन लाल बांके बिहारी जी से की कोरोना रूपी राक्षस के संहार की प्रार्थना

Buland Dustak

हाथरस कांड में नया मोड़, पूर्व विधायक ने परिजनों पर लगाया आरोप

Buland Dustak

Meerut Cantt: योगी सरकार में बदल गई मेरठ कैंट क्षेत्र की तस्वीर

Buland Dustak

प्रधानमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

Buland Dustak