19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut Cantt: योगी सरकार में बदल गई मेरठ कैंट क्षेत्र की तस्वीर

-रिपोर्ट कार्ड: Meerut Cantt विधानसभा क्षेत्र
-चार बार से विधायक ने गिनाए अनगिनत काम
-फिर बनेगी भाजपा सरकारः सत्यप्रकाश अग्रवाल

मेरठ: मेरठ जनपद की Meerut Cantt विधानसभा क्षेत्र को भाजपा की सबसे मजबूत सीट माना जाता है। इस सीट पर लंबे समय से भाजपा के विधायक काबिज हैं। चार बार से लगातार चुने जा रहे भाजपा के अनुभवी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र के हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। योगी सरकार के कार्यकाल में Meerut Cantt क्षेत्र की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Meerut Cantt

Meerut Cantt विधानसभा सीट से विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने साढ़े चार साल के कार्यकाल पर हिन्दुस्थान समाचार के प्रतिनिधि डॉ. कुलदीप त्यागी से विशेष बातचीत की। अग्रवाल ने कहा कि सड़कों के निर्माण से लेकर बरसों से अटे पड़े नालों की सफाई, कोरोना महामारी के दौर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराया।

बिजलीघरों का निर्माण होने से लोगों को निर्बाध बिजली मिल रही है। कैंट बोर्ड से जुड़े लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर समाधान कराया। विधायक ने जानकारी दी कि खड़ौली में पेयजल की पाइप लाइन बिछवाई।

Meerut Cantt विधायक लोगों को राशन किट वितरित कराई

कंकरखेड़ा में 50 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को स्वीकृति दिलाकर कार्य शुरू कराया। छावनी अस्पताल का जीर्णोद्धार एवं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। पल्हैड़ा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हुई।

योग को बढ़ावा देने के लिए सीएवी इंटर कॉलेज में योग वैलनेस सेंटर स्थापित हुआ। खड़ौली व लखवाया में बिजलीघर का निर्माण करवाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग रेंज और एस्ट्रोटर्फ का निर्माण हुआ। शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण और अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कराने का कार्य भी कराया।

कैंट विधायक अग्रवाल ने दावा किया कि कोरोना काल में वे जनसेवा में आगे रहे। जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित कराई। पांचली, कंकरखेड़ा, कसेरूखेड़ा आदि में नालों की सफाई कराई गई। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला आवासीय भवनों का निर्माण हुआ।

Also Read: उत्तराखंड कैबिनेट: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के साथ लिए गए कई निर्णय
समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को हुआ है लाभ

गंगानगर में थाने के भवन का निर्माण स्वीकृत कराने के साथ निर्माण शुरू कराया। सिटी रेलवे स्टेशन और बेगमपुल पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालयों का निर्माण कराया। विधानसभा क्षेत्र के 15 बीमार लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये की मदद मिली। छावनी परिषद द्वारा लगाए गए प्रवेश शुल्क को समाप्त कराया।

सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के हर जगह विकास कार्य कराए गए हैं। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में जाति-धर्म की राजनीति करने वाले विरोधी दलों को फिर से करारा झटका लगेगा और भाजपा को 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी।

प्रदेश के लोग अपना हित अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने जोड़ा कि ओवैसी जैसे लोगों का प्रदेश की राजनीति में कोई स्थान नहीं है। विपक्षी दल पहले भी गठबंधन का असफल प्रयोग कर चुके हैं।

अग्रवाल के मुताबिक, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। विपक्षी पार्टियों की जोड़-तोड़ की राजनीति को जनता समझती है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी।

Related posts

यूपी के 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

Buland Dustak

कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन

Buland Dustak

वृंदावन लाल बांके बिहारी जी से की कोरोना रूपी राक्षस के संहार की प्रार्थना

Buland Dustak

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास

Buland Dustak

UP : 311 केन्द्रों पर 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन कार्य होगा प्रारम्भ

Buland Dustak

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak