19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में बन रहा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, राजस्थान, पंजाब व छत्तीसगढ़ पीछे

-मुख्यमंत्री योगी की आक्रामक वैक्सीनेशन रणनीति देख यूपी छोड़ भागा कोरोना
-यूपी में दो करोड़ से अधिक लोगों का हो चुका टीकाकरण, अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य

लखनऊ: कोरोना महामारी से निपटने के लिये (उत्तर प्रदेश) यूपी में वैक्सीनेशन की दौड़ ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ को चारों खाने चित कर दिया है। सभी आयु वर्गों का टीकाकरण कराने में जहां योगी सरकार ने रोज नई उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार इसमें फिसड्डी साबित हुई हैं। इन तीनों राज्यों में वैक्सीनेशन की स्पीड इनती धीमी है कि करोड़ों की संख्या में डोज मिलने के बाद भी आधी से कम आबादी को ही टीका लगाया गया है।

यूपी में वैक्सीनेशन

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुकाबले 24 करोड़ की आबादी वाले सबसे बड़े राज्य यूपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक टीकाकरण अभियान से बीमारी को नियंत्रित कर लिया है। अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य हासिल करने के लिये योगी सरकार ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है, जिसको अमल में लाने के लिये अधिकारी पूरी ताकत से जुट गये हैं।

Also Read: यूपी में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, 1 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

यूपी में वैक्सीनेशन की योगी के रणनीति की दुनिया कर रही तारीफ

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में महामारी के प्रकोप का मुकाबला करने के लिए बनाई गई रणनीति की दुनिया ने तरीफ की है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी ने कोविड 19 के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना से बचाव के लिए शुरू किये गये वृहद अभियान में अब तक प्रदेश में 02 करोड़ 08 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। इस माह एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का है। 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग में भी 30 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि 6.89 करोड़ की आबादी वाले राजस्थान को बीते तीन महीनों में 1.57 करोड़ डोज मिले लेकिन वो अपने यहां 57 लाख लोगों का ही टीकाकरण करा पाया है।

छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में टीकाकरण की स्पीड काफी धीमी

टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने वाले राज्यों में शामिल पंजाब की आबादी मात्र 2.77 करोड़ है। इसके बावजूद यहां की सरकार आठ लाख लोगों को ही बीमारी से बचाव के लिये सुरक्षा कवर दे पाई है। छत्तीसगढ़ राज्य की आबादी तो पंजाब और राजस्थान से भी काफी कम है। यहां 2.55 करोड़ लोग बसते हैं। इसके बावजूद टीकाकरण की स्पीड यहां इतनी धीमी है कि तीन महीनों में 11 लाख लोगों को ही डोज दी जा सकी है। केन्द्र सरकार ने इस राज्य को 42 लाख डोज तीन महीने में दिये हैं।

टीकाकरण महाअभियान

प्रवक्ता के अनुसार यूपी ने टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिये प्रदेश में 18 से 44 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 5000 सेंटर, 12 साल से कम उम्र के अभिभावकों के लिए बनाए 200 बूथ और 45 की आयु से ऊपर के लोगों के लिए 3000 सेन्टर बनाये हैं। महिलाओं के लिये भी यूपी सरकार ने पिंक बूथ बनाए है जहां केवल महिलाओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

टीकाकरण पर एक नजर में

  • उत्तर प्रदेश: आबादी- 24 करोड़वैक्सीनेशन – 02 करोड़ 08 लाख से अधिक डोज लगाए इस माह – एक करोड़ डोज वैक्सीन लगाने का लक्ष्य18 से 44 वर्ष तक के आयु वगर्रू  30 लाख से अधिक लोगों को लगाए जा चुके टीके
  • राजस्थान: आबादी – 6.89 करोड़वैक्सीनेशन – 57 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवरतीन महीनों में डोज मिले -1.57 करोड़
  • पंजाब: आबादी – 2.77 करोड़वैक्सीनेशन – 08 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवरतीन महीने में मिले डोज- 21 लाख 
  • छत्तीसगढ़: आबादी – 2.55 करोड़वैक्सीनेशन – 11 लाख लोगों को दिया सुरक्षा कवरतीन महीने में मिले डोज – 42 लाख 

Related posts

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

Buland Dustak

गोरखपुर: वनटांगिया रूपी ”अहिल्या” के ”राम” हैं योगी आदित्यनाथ

Buland Dustak

उप्र हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा, शशिभूषण को भारत-भारती सम्मान

Buland Dustak

उप्र में मिशन शक्ति अभियान से जागरूक हुईं महिलाएं, हक की आवाज हुई बुलंद

Buland Dustak

CM योगी ने लॉन्च किया ‘मेरी सरकार’ पोर्टल, बोले-लोगों के जान सकेंगे सुझाव

Buland Dustak

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी

Buland Dustak