19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

एनडीएमसी स्कूलों के छात्रों के लिए दो शैक्षिक यूट्यूब चैनल शुरू

एनडीएमसी स्कूलों के छात्रों के लिए दो शैक्षिक यूट्यूब चैनल शुरू

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर।

कोरोना महामारी में शिक्षा सत्र को जारी रखने के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने शिक्षकों और छात्रों को डिजिटल ऑडियो-विजुअल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए दो शैक्षिक यूट्यूब चैनल – “अटल आदर्श शिक्षा” और “नवयुग प्रगति” का शुभारंभ किया । 
इस मौके पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना की महामारी के प्रकोप के कारण बहुत कठिन समय से गुजर रही है।

मार्च के बाद से स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिससे शिक्षण संस्थानों की शैक्षिक गतिविधियों में भी मुश्किल हुई है। धर्मेंद्र ने कहा कि इस अभूतपूर्व समय के लिए अभूतपूर्व उपायों की आवश्यकता होती है, इसलिए सभी बाधाओं के बावजूद, हमारे शिक्षक सीखने को बेहतर और सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए अभिनव समाधान खोजने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि ऐसे कठिन समय में पालिका परिषद के शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र को जारी रखने के लिए दो चैनल छात्रों के लिए शुरू करने का विचार लेकर आया है । इनमें ‘नवयुग विद्यालयों ‘ के लिए चैनल को “नवयुग प्रगति” और अटल आदर्श विद्यालयों के लिए “अटल आदर्श शिक्षा” नाम से दो यूट्यूब चैनल शुरू किए गए हैं । ये हमारे छात्रों के लिए हमारे ही शिक्षकों द्वारा सिखाने के डिजिटल मंच होंगे ।

यूट्यूब चैनल कक्षा नर्सरी से कक्षा -12 तक पाठ्यक्रम के विषय पर प्रसारित

पालिका परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हमारे शिक्षक अब अपने शैक्षिक पाठ इन यूट्यूब चैनल पर अपलोड करेंगे। इससे छात्रों को आसानी से सीखने और समझने में मदद मिलेगी और वे अपने घरों से अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे। इन वीडियो का उपयोग ऑनलाइन कक्षा के सत्रों में किया जाएगा और शिक्षक छात्रों को वीडियो के विषय से संबंधित प्रश्न-उत्तर शीट्स भी उपलब्ध कराएंगे। ऐसा प्रयास हमारे शिक्षकों द्वारा वास्तविक कक्षा शिक्षण की बहुत हद तक क्षतिपूर्ति करेगा। 

उन्होंने बताया कि ये चैनल कक्षा नर्सरी से कक्षा -12 तक पाठ्यक्रम के विषय पर विशेषज्ञों द्वारा विषयों के वीडियो प्रसारित करेंगे। हालांकि प्रथम चरण में सभी विषयों के लिए प्राथमिक विंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ये इन शिक्षा यूट्यूब चैनल से प्रसारित किये जाएंगे। ये वीडियो स्कूल के सिलेबस पर आधारित होंगे और पालिका परिषद शिक्षकों द्वारा बनाए जाएंगे, जो स्कूलों में छात्रों को पढ़ाते हैं। इन यूट्यूब चैनल की शुरुआत के अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सचिव अमित सिंगला और निदेशक (शिक्षा) आरपी गुप्ता भी उपस्थित थे। 

Related posts

उप्र के शिक्षा मित्रों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील

Buland Dustak

आईआईटी की हर पांच में से एक सीट पर दिखेंगी बेटियां

Buland Dustak

IGNOU ने AICTE से मान्यता प्राप्त MBA Program किया लॉन्च

Buland Dustak

बच्चों को मानसिक समस्या से उबारने के लिए होगी काउंसलिंग

Buland Dustak

2021 उम्मीदों भरा : फिर से होंगी भर्तियां, मिलेगी नौकरी

Buland Dustak

IIT दिल्‍ली के शोधकर्ताओं ने विकसित की ई-कचरा प्रबंधन की नई तकनीक

Buland Dustak