19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने किया ‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’ डिजिटल की शुरुआत

-यह व्यवस्था शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का बना प्रथम राज्य

लखनऊ: प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड-19 के वर्तमान संकट काल में उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की समस्या से निपटने के लिए ‘‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। यह व्यवस्था शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य बन गया है।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यह प्लेटफार्म प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन एवं गृह विभाग के सहयोग से रोड़िक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। इस कम्पनी के प्रतिनिधि ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मौजूद रहकर समयबद्ध रूप से Oxygen की सुगम आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।

ऑक्सीजन
डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से होगी ऑक्सीजन की मॉनिटरिंग व ट्रेकिंग

इस कार्य के लिए वेब पोर्टल लिंक तैयार किया गया है, जिसको Oxygen सप्लाई चेन से जुडे़ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रयोग किया जा सकेगा। कम्पनी के प्रतिनिधिगण अस्पताल की ऑक्सीजन आवश्यकता का विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगें।

पोर्टल पर Oxygen सप्लाई में लगे वाहनों की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करते हुये निकटस्थ वाहन को अस्पताल के लिए रवाना किया जायेगा, इससे जहां एक ओर वहां पर Oxygen की मांग शीघ्र पूर्ण होगी। वहीं निर्धारित वाहन के पहुंचने में लगने वाले समय की भी बचत होगी।

Read More: रियल लाइफ हीरो Sonu Sood को देवता की तरह पूजते हैं फैंस

प्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई को देने वाले वाहनों की रियल टाइम लोकेशन की इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से मॉनिटरिंग व ट्रेकिंग होने से अस्पतालों की मांग पर यथाशीघ्र ऑक्सीजन की व्यवस्था सुलभ हो सकेगी।

Oxygen Supply कार्य में लगे वाहनों को इस प्लेटफार्म से जोड़ा जायेगा, ताकि उनकी रियल टाईम लोकेशन ज्ञात रहे। कम्पनी के प्रतिनिधि रिफिल स्टेशन पर भी उपस्थित रहकर इस कार्य में सहयोग करेंगे। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि हर Oxygen वाहन पर ड्राईवर की पर्याप्त संख्या उत्पन्न रहें, ताकि निर्वाध गति से उनका आवागमन हो सके।

Related posts

यूपी में 1 करोड़ युवाओं को टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा भत्ता का ऐलान

Buland Dustak

163 वर्ष बाद लोगों को अधिकार बताने निकलेगी किसान दाण्डी यात्रा

Buland Dustak

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता : 170 अंक के साथ लखनऊ ओवरआल अव्वल

Buland Dustak

यूपी में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर कोई विचार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Buland Dustak

उत्तर लखनऊ रेलवे के  मंडल में बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, तेजी से पूरी होंगी परियोजनाएं

Buland Dustak

यूपी में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दुकानदारों को मिलेगा 1000 मासिक भत्ता

Buland Dustak