19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर तीरथ सिंह को बधाई। वह एक बड़ा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।”

uttrakhand-cm

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी। देवभूमि में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीरथ सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा अनुभव रहा है। रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।

तीरथ सिंह रावत

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि तीरथ सिंह के नेतृत्व में देवभूमि विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी एवं सभी प्रदेशवासी के कल्याण हेतु उनकी सरकार समर्पित रहेगी।

उल्लेखनीय है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बुधवार को तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। तीरथ सिंह का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वर्तमान में वह गढ़वाल लोकसभा सीट से ही सांसद हैं। इससे पहले साल 2012-2017 में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

यह भी पढ़ें: अब राज्य ही बताए कितना चाहिए आरक्षण – SC

Related posts

राजस्थान सरकार करेगी प्रदेश में नशा मुक्ति के लिए नई कार्य योजना लागू

Buland Dustak

फलों की मिठास और फूलों की सुगन्ध बिखेर कर आत्मनिर्भर हो रहे हैं झारखंड के किसान

Buland Dustak

झारखंड की बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया : हेमंत सोरेन

Buland Dustak

40 वर्षों तक फायदा पहुंचाने वाली व्यवस्था कायम करने का इरादा : हेमंत सोरेन

Buland Dustak

हरियाणा में चार लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत, पोल्ट्री फार्म की जांच शुरू

Buland Dustak

उप्र पंचायत चुनाव : लखनऊ में दूसरे चरण में होगा मतदान

Buland Dustak