19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

40 वर्षों तक फायदा पहुंचाने वाली व्यवस्था कायम करने का इरादा : हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है। वे एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 वर्षों तक लोगों को मिलता रहे। इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता तथा संकल्प को दोहराया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की 60 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों में कुछ को सांकेतिक रूप से प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र दिया।

हेमंत सोरेन
हमें सतर्क रहने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। झारखंड समेत पूरे देश ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को झेल तो लिया है लेकिन इस दौरान मंजर काफी भयावह और पीड़ादायक था। कोरोना ने हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली। यह ठीक है कि अभी संक्रमण के मामले कम हुए हैं लेकिन खतरा टला नहीं है। ऐसे में हम सतर्क और सुरक्षित के लिए सभी ऐहतियात बरतें।

जीवन और जीविका दोनों ही अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है। क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम है। लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है, ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

Also Read: Khadi Product बेचने वाले 75 रेलवे स्टेशनों में निजामुद्दीन स्टेशन भी हुआ शामिल
37 योजनाओं का उद्घाटन और 23 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050.83 लाख रुपये की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230.42 लाख रुपये की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही आवास योजना के तहत छह लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी, जबकि चार को प्रधानी पट्टा दिया।

इसके अलावा जिला स्थापना शाखा, मनरेगा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के द्वारा चयनित लाभुकों में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार- चार लाख रुपये का चेक दिया।

कई विभागों ने लगाए स्टॉल

मत्स्य विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, वित्तीय साक्षरता परामर्शी केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के द्वारा यहां लगाए गए।

स्टॉल में उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त भोर सिंह यादव और पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश उपस्थित थे।

Related posts

कोटा में फिर से स्कूल व कोचिंग संस्थान खुलने से छात्रों के चेहरे खिले

Buland Dustak

उप्र : एक साल बाद खुले प्राइमरी स्‍कूल, पुष्प वर्षा-तिलक लगाकर हुआ स्‍वागत

Buland Dustak

UP के मोदीनगर में रेलवे ट्रैक पर लेटकर किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’ जारी

Buland Dustak

गुजरात : पहले चरण में 11 लाख कोरोना वॉरियर्स का होगा वैक्सीनेशन

Buland Dustak

पिथौरागढ़ में बीआरओ ने 3 सप्ताह में बनाया 180 फीट लम्बा बेली ब्रिज

Buland Dustak

उप्र पंचायत चुनाव : लखनऊ में दूसरे चरण में होगा मतदान

Buland Dustak