19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
छत्तीसगढ़

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुरू होगी Badminton Academy

-छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को दी जाएगी स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी

Badminton Academy: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया।

Badminton Academy

श्री बघेल ने इस मौके पर राज्य की राजधानी रायपुर में Badminton Academy शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं की बढ़ोतरी और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।

श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के माध्यम से राज्य की खेल अकादमियों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग जगत से आगे आने का आग्रह करते हुए कहा कि सीएसआर मद से अकादमी संचालन हेतु उद्योग एक खेल एवं स्टेडियम का चयन करते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री आदि पर होने वाले व्यय को वहन करने के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और वन विभाग के समान अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नियुक्ति का प्रावधान करने के लिए मुख्य सचिव को केबिनेट की बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में कई तैयार की गई

इसी प्रकार रायपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से स्वर्गीय कोदूराम वर्मा धनुर्विद्या अकादमी, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायपुर में 14 लाख रूपए की लागत से गैर आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी और 22 लाख रूपए की लागत से गैर आवासीय बालक-बालिका एथलेटिक अकादमी तैयार की गई है।

Also Read: Manoj Sarkar को खेल मंत्री ने 50 लाख का चेक सौंपा

उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। 4 करोड94 लाख रूपए की लागत से राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में कबड्डी इंडोर हॉल के निर्माण और 15 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से हॉकी स्टेडियम बहतराई में गैलरी, पैवेलियन, फ्लड लाईट की स्थापना के कार्य का जल्द भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, संचालक खेल श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, सहित ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का 3 फरवरी को होगा शुभारंभ

Buland Dustak

हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में मुख्य अतिथि

Buland Dustak

1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

Buland Dustak

पढ़ना लिखना अभियान: राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान 30 सितम्बर को

Buland Dustak

देश के पावर स्टेशनों में NTPC Koldam का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Buland Dustak

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ फिर बना कला-संस्कृतियों का संगम

Buland Dustak