19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथे नंबर पर रखा जाना बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली: भारतीय हॉकी के दिग्गज जफर इकबाल ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथे नंबर पर रखा जाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि टोक्यो ओलंपिक एक अलग तरह की चुनौती होगी और इसमें आत्मसंतुष्टि के लिए कोई जगह नहीं होगी।

हॉकी टीम

इकबाल ने हॉकी इंडिया की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “पुरुषों की टीम दुनिया में चौथे स्थान पर है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने अर्जेंटीना के खिलाफ दौरे में उनके प्रदर्शन पर नजर रखी, जहां उन्होंने अच्छा खेला। मेरा सिर्फ इतना कहना है कि ओलंपिक का माहौल थोड़ा अलग है।” उन्होंने कहा, “यहां किसी स्लिप अप या प्रयोग के लिए कोई जगह नहीं है, और प्रत्येक खिलाड़ी में आत्म-विश्वास और आत्मनिर्णय टीम के लिए सबसे मूल्यवान लक्षण होने जा रहा है।”

इकबाल ने 1980 के मास्को ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्वर्णिम अभियान को याद करते हुए कहा, “1980 की स्मृति हमेशा मेरे साथ रहेगी। यह एक व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक थी क्योंकि यह देश के लिए भी इतना बड़ा क्षण था। यह देश के लिए हॉकी में 8वां स्वर्ण पदक था। जो एक ऐसा रिकॉर्ड है जो निश्चित रूप से लंबे समय तक कायम रहेगा।”

हॉकी के जेंटलमैन के नाम से मशहूर जफर इकबाल ने हॉकी टीम की यादें की साझा

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक कठिन अभियान था क्योंकि उस टीम के अधिकांश सदस्य युवा खिलाड़ी और ओलंपिक में पदार्पण करने वाले थे। मेरा मानना है कि केवल वासुदेवन भास्करन और बीर बहादुर छेत्री ही 1976 के ओलंपिक में पहले खेले थे। मुझे याद है कि फाइनल स्पेन के खिलाफ था, जो वास्तव में कठिन मैच था। मोहम्मद शाहिद फाइनल में हमारे प्रमुख खिलाड़ी थे, और उन्होंने उस दिन असाधारण रूप से खेला।”

Zafar Iqbal
Also Read: यूरो कप : क्रोएशिया को 5-3 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में

‘हॉकी के जेंटलमैन‘ के नाम से मशहूर जफर इकबाल को 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय ओलंपिक दल के लिए ध्वजवाहक होने का प्रतिष्ठित गौरव प्राप्त था। उन्होंने उस वर्ष कप्तान के रूप में पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व भी किया। उन्होंने 1982 की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को अपने करियार का यादगार मैच बताया।

उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी हॉलैंड में पाकिस्तान के खिलाफ 1982 की चैंपियंस ट्रॉफी की मुठभेड़ याद है। हम उस मैच के शुरुआती चरण में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 3-0 से पीछे थे, और हमने अंत में उस मैच को 5-4 से जीता। राजिंदर सिंह जूनियर ने उस मैच में 3 गोल दागकर हमें यादगार जीत दिलाई। यह एक खूबसूरत अहसास था।”

Related posts

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

सौरव गांगुली मना रहे 49वां जन्मदिन, लक्ष्मण और सहवाग ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Buland Dustak

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराया, पहली बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में बनायी जगह

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण में बदल सकता है मीराबाई चानू का रजत पदक

Buland Dustak