19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

डेविड वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

सिडनी: भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को आउट कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 10 वीं बार ऑस्ट्रेलिया के वार्नर को आउट किया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। डेविड वार्नर से आगे स्टुअर्ट ब्रॉड हैं।

अश्विन ने दूसरी पारी के 10वें ओवर में वार्नर को वापस पवेलियन भेज दिया। वार्नर अश्विन द्वारा सबसे अधिक बार आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक को नौ बार आउट किया है जबकि उन्होंने बेन स्टोक्स को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सात बार आउट किया है। 

डेविड वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

शनिवार को सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने वार्नर को एक स्लाइडर फेंका और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्वीप शाॅट लगाना चााहा मगर गेंद उनके पैड से टकराई। भारतीय खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की और ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रीफेल ने बल्लेबाज को आउट दिया। वार्नर ने बाद में रिव्यू लिया लेकिन अंपायर काॅल की वजह से उन्हें वापस पवेलियन जाना पड़ा। वार्नर ने 29 गेंदों में एक चौके की मदद से दूसरी पारी में 13 रन बनाए। 

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाये गए 338 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई। परिणामस्वरूप, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 94 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 191 रनों की हो गई है।

Related posts

सचिन ने की गेंदबाजी बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक की प्रशंसा

Buland Dustak

ब्रूस टेलर: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

Buland Dustak

एएफसी चैम्पियनशिप जीतना, सबसे संतोषजनक पल: बाइचुंग भूटिया

Buland Dustak

मिताली राज बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज

Buland Dustak

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Buland Dustak