19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए रविचंद्रन अश्विन

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को फरवरी माह के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है, जबकि महिला वर्ग में यह पुरस्कार इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को दिया गया है।

आईसीसी ने बयान जारी कर बताया कि अश्विन को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाए थे और उन्होंने अहमदाबाद में हुए तीसरे टेस्ट के दौरान अपने टेस्ट करियर का 400वां विकेट लिया था। अश्विन ने इस चार मैचों की श्रृंखला में कुल 32 विकेट चटकाए थे। वह इस श्रृंखला में मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे।

रविचंद्रन अश्विन
तो वहीं टैमी ब्यूमोंट चुनी गई महिला प्लेयर ऑफ द मंथ

अश्विन के अलावा ब्यूमोंट को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में उम्दा प्रदर्शन के लिए महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। ब्यूमोंट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के तीनों मुकाबले में अर्धशतक बनाए थे और कुल 231 रन बनाए थे।

अश्विन के प्रदर्शन पर आईसीसी वोटिंग अकादमी के प्रतिनिधि इयान बिशप ने कहा, “अश्विन ने श्रृंखला में लगातार विकेट लिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण श्रृंखला में टीम के लिए बड़ा योगदान दिया। दूसरे टेस्ट में अश्विन का शतक काफी अहम था। उनकी इस पारी ने ही इंग्लैंड के लिए दूसरे टेस्ट में परेशानी खड़ी की थी।”

गौरतलब है कि अश्विन ने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है। रविचंद्रन अश्विन आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ‘ चुने जाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। अश्विन से पहले जनवरी में यह पुरस्कार विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने जीता था।

यह भी पढ़ें: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Related posts

इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य देकर दूसरी पारी में 286 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak

यूरो कप : क्रोएशिया को 5-3 से हराकर स्पेन क्वार्टर फाइनल में

Buland Dustak

स्पोर्ट्स वियर कम्पनी Adidas की Brand Ambassador बनीं दीपिका पादुकोण

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

Buland Dustak