19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

MCC की आजीवन सदस्यता से सम्मानित होना एक पूर्ण सम्मान : हरभजन सिंह

लंदन: भारतीय अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की आजीवन सदस्यता से सम्मानित होना एक “पूर्ण सम्मान” है।

भारत के हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ मंगलवार को 16 अन्य क्रिकेटरों में शामिल हो गए जिन्हें इस साल एमसीसी की मानद आजीवन सदस्यता (एचएलएम) दी गई है।

हरभजन सिंह

भारतीय जोड़ी हरभजन सिंह और जवागल श्रीनाथ दोनों का बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय करियर रहा है। हरभजन टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं, जबकि श्रीनाथ देश के सबसे महान एकदिवसीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 315 एकदिनी विकेट लिए हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपना करियर समाप्त किया है।

हरभजन सिंह ने ट्वीट किया: “वर्षों से, मैंने हमेशा लॉर्ड्स में खेलने का आनंद लिया है, चाहे वह भारत के लिए हो या मिडलसेक्स के खिलाफ एक अतिथि काउंटी टीम के खिलाड़ी के रूप में। एमसीसी की “आजीवन सदस्यता” एक पूर्ण सम्मान है जिसे मैं अत्यंत नम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। धन्यवाद एमसीसी।”

Also Read: विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब सफेद रंग के होंगे: AIBA

इस साल की सूची में 12 टेस्ट खेलने वाले देशों में से आठ का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिसमें आधुनिक खेल में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले नाम शामिल हैं।

जिन 16 खिलाड़ियों को एमसीसी की आजीवन सदस्यता दी गई हैं, उनमें एलिस्टेयर कुक, इयान बेल, मार्कस ट्रेस्कोथिक, सारा टेलर, हाशिम अमला, हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस, मोर्ने मोर्कल, एलेक्स ब्लैकवेल,डेमियन मार्टिन, इयान बिशप, शिवनारायण चंद्रपॉल, रामनरेश सरवन, रंगना हेराथ, हरभजन सिंह और श्रीनाथ शामिल हैं।

Related posts

भोपाल में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप

Buland Dustak

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चौथे नंबर पर रखा जाना बड़ी उपलब्धि

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई हुई भारतीय महिला तैराक Maana Patel

Buland Dustak

मैरी कॉम सहित 10 मुक्केबाज ओलंपिक के लिए महिला शिविर में होंगी शामिल

Buland Dustak

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Buland Dustak