19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Supermoon 2021 : आज आकाश में दिखेगा साल का तीसरा सुपरमून

ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखेगा पूर्णिमा का चंद्रमा

भोपाल : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी आज रात गुरुवार, 24 जून की शाम को आसमान में चंद्रमा विशाल आकार में दिखाई देगा। शाम लगभग 7 बजे पूर्व दिशा में जब चंद्रमा उदित हो रहा होगा तब उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में बड़ा होगा और उसकी चमक भी सामान्य से अधिक होगी। यह इस साल का तीसरा Supermoon है।

इस खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी और हनि मून नाम दिया गया

राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू इसके बारे में बताती हैं कि यह खगोलीय घटना सुपरमून कहलाती है। आज जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा दिखाई देगा उसे पश्चिमी देशों में स्ट्राबेरी की हार्वेस्टिंग का मौसम होने के कारण स्ट्राबेरी मून नाम दिया गया है।

इसे हनी मून भी कहते हैं, क्योंकि इस समय वहां हनी हार्वेस्ट करने के लिये तैयार हो जाता है। यूरोपीय देशों में जून्स फुलमून भी नाम दिया जाता है। पश्चिमी देशों में इसे रोजमून भी कहा जाता है। इसका यह नाम उदित होते फुलमून के लालिमा के कारण तथा कुछ क्षेत्रों में इस समय खिलने वाले गुलाब के कारण दिया गया है।

आज चंद्रमा माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा

सारिका कहती हैं कि चद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करते हुये 3 लाख 61 हजार 885 किलोमीटर से कम दूरी पर रहता है तो उस समय पूर्णिमा का चांद सुपरमून कहलाता है। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखता है।

क्या होता है Supermoon ?

Supermoon 2021
Also Read : योग दिवस 2021: नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है योग

भारत सरकार का नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा गोलकार पथ में नहीं करता। यह अंडाकार पथ में घूमते हुये जब पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, इसे पेरिजी कहते हैं। जब पूर्णिमा और पेरिजी की घटना एक साथ होती हैं तो वह सुपरमून होता है। पृथ्वी के पास आ जाने के कारण यह अन्य माइक्रोमून पूर्णिमा की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखाई देता है।

सबसे नजदीकी Supermoon

सारिका ने बताया कि 26 जनवरी 1948 को पड़े सुपरमून के बाद चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सबसे कम दूरी का अनुभव करने के लिये 25 नवम्बर 2034 तक का इंतजार करना होगा।

Supermoon की फोटोग्राफी

उनका कहना है कि सुपरमून को यादगार बनाने क्षितिज से उदित हो रहे चंद्रमा की फोटोग्राफी की जा सकती है। मून इलुजन की घटना के कारण चंद्रमा विशाल गोले के रूप में दिखेगा। इसके लिए शाम को 7 बजे अपने घरों की छत पर जाएं। अपने स्मार्टफोन को ट्राइपॉड पर फिक्स करें।

एचडीआर मोड का इस्तेमाल करते हुए फ्लैश लाइट बंद कर फोटो लें। सावधानी के तौर पर फोटो को जूम कर न खींचे। फ्रेम ब्राइट होने से बचाने नाइट मोड का प्रयोग करने से बचें और फोन के अधिकतम रेजोल्यूशन पर ही फोटो क्‍लिक करें।

Related posts

पीएम मोदी वाराणसी दौरा, कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष को अपनी काशी को सौंपा

Buland Dustak

भारत और रूस की नौसेनाएं उतरीं बंगाल की खाड़ी में

Buland Dustak

उत्तराखंड में 521 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Buland Dustak

विकास दुबे प्रकरण की जांच को SIT गठित, 31 जुलाई तक सौंपेगी रिपोर्ट

Buland Dustak

एम्स में मरीज का एक्मो प्रणाली से उपचार: पश्चिमी राजस्थान में पहला एक्मो उपचार

Buland Dustak

भारत में दो कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को DCGI ने दी मंजूरी

Buland Dustak