19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

योग दिवस 2021: नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है योग

-7 वें योग दिवस पर विश्व को मिली ‘एम –योगा’ ऐप की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच आज योग उम्मीद की किरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस‘ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर दुनिया में उत्साह बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य देशों ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उसके बाद 21 जून, 2015 को पहला सामूहिक योग दिवस मनाया गया था, जिसमें 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किये थे। उस दिन दुनिया के 192 देशों के 251 शहरों में योग के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित हुए थे, जिनमें 46 मुस्लिम देश भी शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 है का विषय ‘योग फॉर वेलनेस’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अचूक हथियार करार देते हुए कहा कि योग हमें नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व महामारी का मुकाबला कर रहा है, ऐसे में योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से 7वें योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस वर्ष का विषय ‘योग फॉर वेलनेस‘ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है फिर भी लोगों में योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है।

Also Read: देश के कई हिस्सों में कम हो रहे कोरोना केस, पटरी पर लौट रही जिंदगी
PM Modi Yoga Day

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसम्बर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा कि आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब विश्व को, एम –योगा ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना कोई सांस्कृतिक पर्व नहीं

मोदी ने कहा, जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों, सामर्थ्य और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। उन्होंने कहा दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना कोई सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमें तनाव से ताकत की ओर और नकारात्मकता से रचनात्मकता की ओर ले जाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि योग जनता की स्वास्थ्य देखभाल में निवारक और प्रेरक भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है।

मोदी ने अस्पतालों में योग अभ्यास का उल्लेख करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में फ्रंटलाइन वारीयर्स और डॉक्टरों ने योग को भी अपना सुरक्षा-कवच बनाया है। डॉक्टरों ने योग से खुद को भी मजबूत किया, और अपने मरीजों को जल्दी स्वस्थ करने में इसका उपयोग भी किया। स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत में 10-15 मिनट बच्चों को योग- प्राणायाम के विष्य में  उन्होंने कहा कि ये कोरोना से मुकाबले के लिए भी बच्चों को शारीरिक रूप से तैयार कर रहा है।

Related posts

Supermoon 2021 : आज आकाश में दिखेगा साल का तीसरा सुपरमून

Buland Dustak

उत्तराखंड में 521 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया वर्चुअल लोकार्पण

Buland Dustak

बंगाल में यास का तांडव, 2 की मौत, एक करोड़ लोग प्रभावित

Buland Dustak

दुनिया में ‘सबसे बड़ी हरित रेल’ बनने की राह पर भारतीय रेलवे

Buland Dustak

राम मंदिर को लेकर रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता ने कही ये बात

Buland Dustak

G4 Nations: विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क मुलाकात में सुरक्षा परिषद के सुधारों पर जोर

Buland Dustak