19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Netaji Indoor Stadium में शुरू हुई देश की सबसे पुरानी टूरिज्म प्रदर्शनी

कोलकाता: महानगर के Netaji Indoor Stadium में देश की सबसे पुरानी टूरिज्म प्रदर्शनी की आज से शुरू हो गई। इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोरोना संकट में हुए पर्यटन उद्योग को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में लगा है।

शुक्रवार सुबह Netaji Indoor Stadium में टूरिज्म प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया। इस प्रदर्शनी में TTF पूरे भारत से पर्यटन उद्योग की विशेषताओं का चयन कर उन्हें एक छत के नीचे लाने का प्रयास कर रहा है।

Netaji Indoor Stadium

TTF ने एक बयान में बताया कि प्रदर्शनी केवल पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए ही शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी। इसके अलावा प्रदर्शनी शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक और रविवार को पूरे दिन जनता के लिए खुली रहेगी।

Also Read: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया रक्षा उद्योग में निवेश करने का न्योता
प्रदर्शनी में 17 राज्यों के 100 से अधिक प्रदर्शक और प्रतिनिधि हुए हैं शामिल

इस बार TTF के भागीदार राज्य गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और त्रिपुरा फीचर राज्यों के रूप में TTF में शामिल हो गए हैं। अन्य बार की तरह इस बार भी टीटीएफ का आधिकारिक भागीदार एयर इंडिया है।

TTF के आयोजक फेयरफेस्ट मीडिया के चेयरमैन और सीईओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि घरेलू पर्यटन में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। TTF के बारे में संजीव ने बताया कि टीटीएफ कोलकाता के माध्यम से भारत में यात्रा शो कैलेंडर की शुरुआत हुई है। कई लोगों की आजीविका पर्यटन पर निर्भर करती है। इसलिए जरूरी है कि पर्यटन को फिर से बढ़ावा देना शुरू किया जाए।

इस बार TTF ने डेस्टिनेशन प्रेजेंटेशन का आयोजन किया है। उद्घाटन समारोह के बाद ”अमचो बस्तर” दिखाया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं को उजागर किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में टीटीएफ कोलकाता का आयोजन देश में पहले ट्रैवल शो के रूप में किया जा रहा है। इसके बाद TTF अहमदाबाद में 23 सितंबर से 25 सितंबर तक और टीटीएफ मुंबई में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा।

Related posts

एचएएल ने शुरू किया जेट ट्रेनर का स्पिन परीक्षण

Buland Dustak

डॉ. छगन पटेल बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Buland Dustak

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बोले सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

Buland Dustak

​चीन से झड़प के बाद एलएसी पर ‘सीमित युद्ध’ के हालात

Buland Dustak

सावधान : दिल्ली मेट्रो में अब यह गैंग हो रहा है सक्रिय !

Buland Dustak

Army Sports Institute ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम

Buland Dustak