-GPTW Institute द्वारा नेशन बिल्डर्स 2021 के रूप में दी गई मान्यता
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) को लगातार 15वें वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट द्वारा श्रेष्ठ कार्यस्थल (ग्रेट प्लेस टू वर्क) के रूप में मान्यता दी गई है। इसके साथ ही NTPC भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में जगह पाने वाला इकलौता सरकारी उपक्रम है। इस वर्ष NTPC 38वें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 47वें स्थान पर था।

कॉर्पोरेट संचार अधिकारी पुनिता तिर्की ने आज बताया कि एनटीपीसी ने नेशन बिल्डर्स 2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोजक के रूप में अब तक का अपना पहला सम्मान भी हासिल किया। GPTW के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में वर्ष-दर-वर्ष लगातार स्थान पाना इसके लोगों की कार्यपद्धतियों एवं दृष्टिकोण का प्रमाण है। ग्रेट प्लेस टू वर्क (GPTW) इंस्टिट्यूट ने अत्यंत विश्वासपूर्ण संस्कृति का पथप्रदर्थक बनने के लिए एनटीपीसी के कर्मचारियों की प्रशंसा की।
NTPC ने लगातार 15वें वर्ष भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों के बीच बनाई जगह
GPTW Institute ने एनटीपीसी के सफल कारोबार और इसके कर्मचारियों के साथ इसके शानदार संबंध को रेखांकित किया और कहा है कि सामंजस्य और उदारता इन दोनों विशेषताओं के चलते NTPC ने लगातार 15वें वर्ष भारत के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों के बीच अपना स्थान बनाया। ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेशन सर्वोत्तम ‘पसंदीदा नियोक्ता‘ सम्मान है, जिसे प्राप्त करने के लिए कंपनियां एवं संगठन लालायित रहते हैं। इस प्रमाणन को दुनिया भर में कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा समान रूप से मान्यता प्राप्त है।
Also Read: Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab S7 FE, Galaxy Tab A7 Lite
उच्च विश्वास एवं उच्च प्रदर्शन संस्कृतियों वाले महान कार्यस्थलों को मान्यता देने में इसे ‘स्वर्ण मानक‘ माना जाता है। GPTW Institute का मूल्यांकन एनटीपीसी की मानव संसाधन पद्धतियों और नीतियों के ऑडिट के साथ-साथ संगठन संस्कृति पर कर्मचारियों की गुमनाम प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। जिसमें कर्मचारियों के विश्वास के विविध आयाम हैं- सम्मान, निष्पक्षता, विश्वसनीयता, गौरव और सौहार्द। NTPC ने 2021 के मार्च में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस रोल मॉडल अवार्ड भी जीता, जो देश में पीपल मैनेजमेंट के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है।