19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

IIT ने तैयार किया 20 पैसा/किमी दर से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होप

देश में बढ़ते प्रदूषण, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के छात्रों ने 20 पैसा किमी की दर से चलने वाला इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर तैयार किया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली द्वारा इंक्युबेटेड स्टार्टप गेलियोस मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘होप’ लॉन्च किया है। इस स्कूटर की अधिगतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर ऐसे वाहनों की श्रेणी में शामिल हैं, जिन्हें सड़क पर चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर 'होप'
इलेक्ट्रिक स्कूटर होप
आधुनिक तकनीकों से है लैस

यह स्कूटर, कंपनी द्वारा विकसित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, डाटा मॉनिटरिंग सिस्टम और पेडल असिस्ट यूनिट जैसी आधुनिक तकनीकों से युक्त है। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) का समावेश किया गया है, जिससे डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से स्कूटर की जानकारी मिलती रहती है।

‘होप’ के साथ पोर्टेबल चार्जर और पोर्टेबल लिथियम आयन बैटरी आती है, जिसे घर में उपयोग होने वाले सामान्य प्लग से चार्ज कर सकते हैं। जिससे पार्किंग की जगह पर चार्जर की अतिरिक्त आवश्यकता नहीं होती है। सामान्य बिजली से यह बैटरी 4 घंटे में पूरा चार्ज हो जाती है। अपनी आवागमन की जरूरतों के हिसाब से आदर्श स्थिति में ग्राहकों के पास दो अलग-अलग रेंज 50 किलोमीटर और 75 किलोमीटर की बैटरी क्षमता का चयन करने का विकल्प है।

गेलियोस मोबिलिटी के फाउंडर व सीईओ आदित्य तिवारी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व गेलियोस मोबिलिटी की शुरुआत ईको-फ्रेंडली आवागमन तंत्र विकसित करने के दृष्टिकोण से की गई थी। इस प्रयास में इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘होप’ की लॉन्चिंग एक प्रमुख कदम है। इस स्कूटर की कीमत मात्र 46,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसे मार्केट का सबसे किफायती इंटरनेट कनेक्टेड स्कूटर बनाता है।

वर्तमान में दिल्ली एनसीआर के लिए बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। अन्य शहरों के लिए इस वर्ष के मध्य तक उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि गेलियोस मोबिलिटी उन चुनिंदा कंपनियों में से है, जिसके द्वारा स्कूटर में पेडल असिस्ट सिस्टम जैसा विशेष फीचर दिया गया है।

Read More: IIT दिल्‍ली के शोधकर्ताओं ने विकसित की ई-कचरा प्रबंधन की नई तकनीक

Related posts

रेलवे का प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार, युवाओं को कौशल विकास योजना

Buland Dustak

Cooperative Conference: देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जोर

Buland Dustak

Vision Organization: फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

Buland Dustak

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

Buland Dustak

​चीन ने तैनात किए खतरनाक बॉम्बर एयरक्राफ्ट

Buland Dustak

jaish ul hind ने ली इजराइली दूतावास धमाके की जिम्मेदारी

Buland Dustak