19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

jaish ul hind ने ली इजराइली दूतावास धमाके की जिम्मेदारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के अति सुरक्षित माने जाने वाले इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम हुए धमाके की जिम्मेदारी Jaish Ul Hind ने ली है। उसकी तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल करके यह दावा किया गया है कि इजराइली दूतावास के पास धमाका उसने ही किया है। हालांकि यह किस तरह का संगठन है और इसके तार किसके साथ जुड़े हुए हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Jaish Ul Hind ने एक पोस्ट में धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है कि उसे इस बात पर गर्व है और भविष्य में ऐसे और बड़े धमाके होंगे। वहीं स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि इनके दावों में सच्चाई है या केवल गुमराह करने के लिए यह पोस्ट लगाया गया है।

Jaish Ul Hind Delhi Blast

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें Jaish Ul Hind नामक संगठन यह दावा कर रहा है कि इजराइल दूतावास के पास उन्होंने ब्लास्ट किया है। उन्हें इस बात पर गर्व है।

आगे यह भी कहा गया है कि यह महज शुरुआत है और भविष्य में बड़े धमाके देखने को मिलेंगे। स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि इनके दावों में सच्चाई है या जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए यह पोस्टर वायरल किया गया है। 

एनआईए भी जांच में जुटी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा एनआईए की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। ब्लास्ट में ईरान का एंगल आने के बाद से यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो गया है, जिसके चलते एनआईए सहित प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल में लगातार बढ़ती कीमतों के चलते बढ़ी ईंधन की तस्करी

Related posts

भारत का नया वीवीआईपी बेड़ा एयर इंडिया-वन होगा

Buland Dustak

जेडमो और जोजिला सुरंग का निर्माण, जनता को नहीं छोड़ना होगा अपना घर

Buland Dustak

उप्र में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

Buland Dustak

नौसेना कर्मियों को अब रिटायर होने के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

Buland Dustak

टीकाकरण शुरू करने के लिए 2 जनवरी को सभी राज्यों में होगा ड्राई रन

Buland Dustak

श्री राम जन्मभूमि मंदिर: सृष्टि का हर प्राणी कह रहा आयो अवध श्रीराम, मंगल गाओ रे…

Buland Dustak