19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

अमेरिका में राहत पैकेज की उम्मीद का असर, कच्चे तेल की कीमत में दिखी तेजी

मेलबर्न, 20 जनवरी

बुधवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। माना जा रहा है कि अमेरिका में नए राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद अमेरिकी प्रशासन बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर सकता है।

अमेरिकी पश्चिम टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा बुधवार को 23 सेंट या 0.4% चढ़कर 53.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि मंगलवार को इसमें 1.2 फीसदी की तेजी आई थी। इसी तरह से आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 25 सेंट या 0.5% बढ़कर 56.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को ब्रेट क्रूड कच्चे तेल का दाम 2.1% चढ़ा था।

अमेरिका की नामजद नई वित्त मंत्री जेनेट येलेन पहले ही इसका संकेत दे चुकी हैं। ऐसा होने पर ईंधन की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। येलेन ने मंगलवार को सांसदों से आग्रह किया कि वे आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महामारी को काबू में करने के लिए सरकारी खर्च बढ़ाएं।  

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई


कीमतों में तेजी जारी है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने पहली तिमाही के लिए कच्चे तेल की मांग का अनुमान 5.80 लाख बैरल घटा दिया है। यूरोप में लॉकडाउन प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल की मांग में कमी का अनुमान है। जर्मनी ने भी मंगलवार को अधिकांश दुकानों और स्कूलों के लिए एक और दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया। 

कारोबारियों की नजर अब बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के आंकड़ों पर है। शुक्रवार को अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन तेल और उत्पाद के आंकड़े जारी करेगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का सुरक्षा के बीच शपथ समारोह

Related posts

चीन की मदद में उतरा पाकिस्तान, उत्तर लद्दाख में तैनात किये 20 हजार सैनिक

Buland Dustak

सात माह की यात्रा के बाद नासा का मार्स रोवर पर्सिवेरेंस मंगल ग्रह पर पहुंचा

Buland Dustak

भारतवंशी Anita Anand बनीं कनाडा की रक्षा मंत्री

Buland Dustak

बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले वाशिंगटन में हाई अलर्ट

Buland Dustak

रूस ने बनाई विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन

Buland Dustak

मुंबई आतंकी हमले में हाफिज सईद को नए मामले में 15 साल की कैद

Buland Dustak