19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

The Immortal Ashwatthama का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी

साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल अभिनीत सुपरहिट फिल्म URI: The Surgical Strike के आज दो साल पूरे हो गए है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 11 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई थी।

फिल्म के दो साल पूरे होने पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने एक बार फिर विक्की कौशल के साथ फिल्म बनाने का ऐलान किया है और इस फिल्म का नाम होगा The Immortal Ashwatthama.

इसकी जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर फैंस को दी। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के दो पोस्टर करते हुए लिखा-‘अभिभूत और खुश हूं! ‘URI: The Surgical Strike‘ के दो साल पूरे होने के मौके पर टीम आपको ‘The Immortal Ashwatthama’ की एक झलक दिखा रही है। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ 

साइंस फिक्शन थ्रिलर होगी विक्की की ये फिल्म

सोशल मीडिया पर फिल्म के ये दोनों फर्स्ट लुक पोस्टर काफी पसंद किये जा रहे हैं। विक्की की यह फिल्म एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर विक्की काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी महाभारत के किरदार अश्वथामा से प्रेरित होगी, जिसे आज के समय के अनुसार पेश किया जायेगा।

वहीं इस फिल्म से दर्शकों के सामने एक बार फिर से फिल्म उरी की टीम होगी। फिल्म Uri: The Surgical Strike की तरह इस फिल्म को आदित्य धर निर्देशित करेंगे और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे।

फिल्म के निर्माता भी रोनी स्कूवाला ही होंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा की पिछली बार की तरह ही क्या इस बार भी यह तिकड़ी जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पायेगी या नहीं ! फिलहाल The Immortal Ashwatthama फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

बर्थडे स्पेशल: अभिनेता विनोद खन्ना का सुपरस्टार से राजनेता बनने तक का सफर

Buland Dustak

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में हो सकती है NIA की एन्ट्री

Buland Dustak

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं मशहूर कवि कुमार विश्वास

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत केस: बिहार और मुंबई पुलिस में खींचतान

Buland Dustak

‘बुर्ज खलीफा’ का टीजर आउट, कल रिलीज होगा ‘लक्ष्‍मी बॉम्‍ब’ का सॉन्ग

Buland Dustak

‘Billboard Music Award 2021’ में ‘द वीकेंड’ ने जीते 10 अवॉर्ड

Buland Dustak