19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा‘ सुर्खियों में हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का प्रीमियर 24 जुलाई की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। वहीं इस फिल्म की अभिनेत्री संजना सांघी ने फिल्म के रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया हैं। यह वीडियो उस समय का है, जब फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग जमशेदपुर में चल रही थी। संजना ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘दिल बेचारा-एक फिल्म, अनंत यादें! 24 जुलाई आ गया हैं। यकीन नहीं होता।’

दिल बेचारा फिल्म

वीडियो में फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेत्री संजना सांघी और निर्देशक मुकेश छाबड़ा के अलावा टीम के कई क्रू मेंबर भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्रॉउंड में फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा की आवाज सुनाई दे रही हैं। वह कहते हैं-‘अगर एक वर्ड में सुशांत को डिफाइन करना हो तो वो हैं हीरो। असली हीरो।

आखिर क्या है सुशांत के करैक्टर मैनी की कहानी?

मुकेश आगे कहते हैं हमलोग सेट पर अक्सर फिल्मों की बाते किया करते थे। नए-पुराने हर तरह की फिल्मों की बाते करते थे। फिल्म में उसके कैरेक्टर का नाम हैं मैनी, जो रजनीकांत सर का बहुत बड़ा फैन हैं और कमाल की बात तो ये है ऑन एक्शन वो रजनीकांत सर का फैन हैं और ऑन कट वो शाहरुख खान का। इसके साथ ही इस वीडियो में सुशांत के कई मस्ती भरे पलों को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सुशांत ने खाली टाइम में सड़क पर स्पीकर लगाया और शाहरुख खान के ‘ओम शांति ओम‘ गाने पर सड़क पर ही डांस किया। इस वीडियो के खत्म होने पर सुशांत अपनी आवाज में कहते हैं अच्छा करता हूं ना!’ वहीं वीडियो में मुकेश कहते हैं-‘उसके बारे में था, बात करना काफी मुश्किल होगा।’सोशल मीडिया पर सुशांत का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को शाम 7:30 बजे प्रीमियर होगा। फिल्म में सुशांत एक कॉलेज ब्यॉव के किरदार में हैं, जबकि संजना एक कैंसर पीड़ित लड़की के किरदार में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया हैं। युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून अपने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाया गया था।

यह भी पढ़ें: कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Related posts

बेहतरीन अदाकारी के साथ विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे संजय दत्त

Buland Dustak

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सीरियस मैन’ का टीजर आउट

Buland Dustak

बप्पी लाहिरी के इन गीतों के बिना नहीं आती पार्टी में जान

Buland Dustak

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं सुष्मिता सेन

Buland Dustak

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, बोले-मोहब्बतें बहुत कारणों से खास

Buland Dustak