मनोरंजन

उगादी पर्व पर मेकर्स ने जारी किया फिल्म ‘आरआरआर’ का नया पोस्टर

एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ लम्बे समय से चर्चा में है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। मंगलवार को मेकर्स ने उगादी के अवसर पर इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म का यह  पोस्टर बहुत भव्य है। पोस्टर में जूनियर एनटीआर और रामचरण नजर आ रहे हैं।

फिल्म आरआरआर

‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम और राम चरण अल्लूरी सीतारामाराजू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से आलिया भट्ट सीता का किरदार निभाती नजर आयेंगी।वहीं अजय देवगन फिल्म में एक डाकू के किरदार में होंगे। फिल्म के नाम का फुल फॉर्म है राइज यानी उदय, रोर यानी दहाड़ना और रिवोल्ट यानी बगावत। 
फिल्म ‘आरआरआर’ की कहानी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों के एक काल्पनिक वर्णन पर आधारित है।

इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में अंतरराष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी शामिल हैं। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘आरआरआर’ इसी साल 13 अक्टूबर को  दुनिया भर में एक साथ दस भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: कुछ यूं हुई थी फिल्मी सफर की शुरुआत

Related posts

कंगना का मूवी माफिया पर हमला, बोली-मेरा अंत ही मेरी शुरुआत है

Buland Dustak

दिवंगत अभिनेता Rajiv Kapoor का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Buland Dustak

रुबीना दिलैक ने ‘बिग बॉस 14’ का खिताब किया अपने नाम, फैंस को कहा शुक्रिया

Buland Dustak

फिल्म सिटी को यूपी में मिली मंजूरी, मथुरा से वेब सीरीज की शूटिंग शुरु

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

अनुपम और किरण खेर ने दी एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई

Buland Dustak