19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

JEE Main : छात्रों के अनुरोध पर हुआ एग्जाम की तिथियों में बदलाव

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) की परीक्षा तारीखों में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जेईई (मुख्य)-2021 का चौथा सत्र अब 26, 27 और 31 अगस्त तथा 1 और 2 सितंबर को होगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर छात्रों को जानकारी दी कि छात्र समुदाय की लगातार मांग को देखते हुए और उम्मीदवारों को अपना बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को JEE Main 2021 परीक्षा के सत्र 3 और सत्र 4 के बीच चार सप्ताह का अंतराल प्रदान करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि जेईई (मुख्य) के सत्र 4 के लिए पंजीकरण अभी भी जारी है और पंजीकरण की तारीखों को 20 जुलाई तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। तदनुसार, जेईई (मुख्य) 2021 सत्र 4 अब 26, 27 और 31 अगस्त, और 1 और 2 सितंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। कुल 7.32 लाख उम्मीदवारों ने पहले ही जेईई (मुख्य) 2021 सत्र 4 के लिए पंजीकरण कराया है।

JEE Main
Also Read : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 18 सितंबर को होगी: धर्मेंद्र प्रधान

उल्लेखनीय है कि छात्र परीक्षा के दोनों सत्रों के बीच अंतर की मांग कर रहे थे। पुराने कार्यक्रम के अनुसार, तीसरे और चौथे सत्र की परीक्षा के बीच केवल एक दिन का अंतर था। जेईई मेन के चौथे सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी खुली है। परीक्षा के लिए कुल 7.32 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।

14 जुलाई को एनटीए द्वारा JEE Main परीक्षा के तीसरे सत्र का एडमिट कार्ड जारी करने के बाद से छात्रों में भ्रम की स्थिति थी। परीक्षा के कार्यक्रम को चौथे सत्र की परीक्षा तिथियों के साथ मेल खाने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

Related posts

IGNOU Admissions 2021: दाखिला शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

Buland Dustak

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

Buland Dustak

बकाया फीस के चलते ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी नहीं करने पर दिल्ली सरकार को नोटिस

Buland Dustak

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 23 जुलाई से, 2.78 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग

Buland Dustak

क्यू एस वर्ल्ड सब्जेक्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021: शीर्ष 100 में 12 भारतीय संस्थान शामिल: निशंक

Buland Dustak

Ignou assignment व ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन 15 तक करें जमा

Buland Dustak