19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुशांत के पिता का रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकालने का आरोप

- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में नया मोड़
- सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच करने मुंबई पहुंची

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में दफा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत मामला दर्ज कराया है। पटना पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए बिहार पुलिस के अधिकारियों की एक टीम मुंबई पहुंच गई है।

केके सिंह ने कुछ फिल्मी हस्तियों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के बैंक खाते से 17 करोड़ रुपये निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा भी उन्होंने सुशांत आत्महत्या मामले में पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जांच के लिए चार पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित कर मुंबई भेज दी है। चारों पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंच गए हैं, जहां वे मुंबई पुलिस की मदद से इस मामले की जांच करेंगे।

रिया चक्रवर्ती
अब तक महेश भट्ट सहित 30 लोगों से पूछताछ:

अभी तक सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। महेश भट्ट, करण जौहर, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ, संजय लीला भंसाली, रिया चक्रवर्ती समेत करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और उनके बयान लिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पीछे मुख्य वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक सुशांत के परिवार ने पुलिस अधिकारियों को जो बयान दिया है, उसके अनुसार वह डिप्रेशन में नहीं थे। सुशांत से रोज बातें होती थीं। हाव-भाव से ऐसा नहीं लगता था कि वे डिप्रेशन में हैं।

पुलिस को नाखूनों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार:

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में विसरा रिपोर्ट मुंबई पुलिस को मिल गई है। इसमें शरीर में किसी प्रकार का जहर मिलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अभी पेट और नाखूनों के सैम्पल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस नाखूनों की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि किसी भी तरह के स्ट्रगल मार्क्स की पुष्टि हो सके।

सुशांत की मौत के बाद से लगातार इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है। अभिनेता शेखर सुमन सहित बिहार और देश की कई शख्सियत इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की पक्षधर हैं।

Related posts

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार

Buland Dustak

R D Burman : फिल्म जगत में ‘पंचम दा’ के नाम से थे मशहूर

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

सुशांत सिंह डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

Buland Dustak