19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

IIT दिल्ली ने 50 रुपये कीमत वाली Rapid Antigen Test Kit लॉन्च की

नई दिल्ली: शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने शुक्रवार को कोविड के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित “सस्ती” और “सटीक” Rapid Antigen Test Kit लॉन्च की।

इस Rapid Antigen Test Kit की कीमत सिर्फ 50 रुपये है और सौ प्रतिशत स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित है। Rapid Antigen Test Kit को IIT दिल्ली के सेंटर फॉर बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में शोधकर्ताओं द्वार विकसित किया गया है।

Rapid Antigen Test Kit

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव ने कहा, “IIT दिल्ली ने गत वर्ष जुलाई में 399 रुपये की RTPCR किट लॉन्च की थी, जिससे RTPCR परीक्षण लागत को मौजूदा स्तर पर लाने में सहायता मिली। इस संस्थान में विकसित तकनीकों का उपयोग करते हुए अब तक 80 लाख से अधिक PPE किट की आपूर्ति की जा चुकी है। इस एंटीजन आधारित रैपिड परीक्षण किट के लॉन्च होने के साथ, हमें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नैदानिक को आसान और सस्ता बनाने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा, “कोविड-19 के लिए अब संस्थान द्वारा 50 रुपये की लागत से एक रैपिड डायग्नोस्टिक किट लॉन्च की जा रही है। प्रौद्योगिकी को आईआईटी दिल्ली द्वारा पेटेंट कराया गया है।”

Rapid Antigen Test Kit का उपयोग SARS-CoV-2 एंटीजन के इन विट्रो अनुसंधान में होता है

किट को लॉन्च किए जाने के मौके पर IIT दिल्ली के शोधकर्ताओं और उसके विनिर्माण भागीदारों को बधाई देते हुए राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कहा, “मुझे विश्वास है कि यह तकनीक देश में कोविड परीक्षण उपलब्धता में क्रांति लाएगी। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस किट को पूरी तरह से IIT दिल्ली में आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके विकसित किया गया है।”  

धोत्रे ने शोधकर्ताओं प्रो. हरपाल सिंह और डॉ. दिनेश कुमार को भी बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने स्वदेशी रूप से विकसित तकनीकों और भारत में बने उत्पादों का उपयोग करके महामारी से लड़ने में देश को आत्मानिर्भर बनने में सहायता करने के लिए IIT दिल्ली को भी धन्यवाद दिया।

Also Read: ब्लैक फंगस के इंजेक्‍शन के लिए नहीं होना होगा अब परेशान

प्रोफेसर हरपाल सिंह ने ICMR की प्रमाणित इस प्रौद्योगिकी की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा Rapid Antigen Test Kit का उपयोग SARS-CoV-2 एंटीजन के इन विट्रो गुणात्मक अनुसंधान करने के लिए किया जाता है। SARS-CoV-2 एंटीजन रैपिड परीक्षण मानव नाक की स्वैब, गले की स्वैब और गहरे लार के नमूनों में SARS-CoV-2 एंटीजन के गुणात्मक निर्धारण के लिए एक कोलाइडल गोल्ड संवर्धित दोहरे एंटीबॉडी सैंडविच प्रतिरक्षा है। यह सामान्य जनसंख्या जांच और कोविड-19 के निदान के लिए उपयुक्त है।

कोरोना वायरस एंटीजन के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी पर है आधारित

उन्होंने कहा कि तेजी से प्रतिरक्षा क्रोमैटोग्राफी विधि का उपयोग करते हुए, नासॉफिरिन्जियल स्वैब में SARS-CoV-2 कोरोना वायरस एंटीजन के गुणात्मक खोज करने के लिए आविष्कार को इन विट्रो नैदानिक किट की ओर निर्देशित किया गया है। यह पहचान कोरोना वायरस एंटीजन के लिए विशिष्ट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी पर आधारित है। इसके प्राप्त परिणाम गुणात्मक आधारित हैं और खुली आंखों से देखने पर भी इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

हरपाल ने कहा कि एक SARS-CoV-2 पॉजिटिव नमूना परीक्षण क्षेत्र में एक विशिष्ट रंगीन बैंड का निर्माण करता है, जो विशिष्ट एंटीबॉडी एंटीजन रंगीन संयुग्मी जटिल (AU-SARS-CoV-2-AB)-(SARS-CoV-2-AG)-(SARS-CoV-2-AB) से निर्मित होता है। परीक्षण क्षेत्र में इस रंगीन बैंड की अनुपस्थिति एक नेगेटिव परिणाम का सुझाव देती है। उन्होंने कहा कि एक रंगीन बैंड हमेशा नियंत्रण क्षेत्र में दिखाई देता है जो प्रक्रियात्मक नियंत्रण के रूप में कार्य करता है, चाहे नमूने में SARS-CoV-2 हो या नहीं।

हरपाल ने कहा कि संवेदनशीलता- 90 फीसदी, विशिष्टता- 100 फीसदी और सटीकता- 98.99 फीसदी के साथ शुरुआती सीटी मान (14 से 32 के बीच सीटी मान) के लिए यह परीक्षण उपयुक्त पाया गया है और ICMR ने इसे प्रमाणित किया है। ये इस तरह के किसी भी परीक्षण किट के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ मूल्यों में से एक है। इस प्रौद्योगिकी और इसका निर्माण 100 फीसदी स्वदेशी है।

Related posts

NCPCR Survey: देश के 22 फीसदी स्कूलों की हालत जर्जर

Buland Dustak

स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम से जानी जाएगी नागपुर विश्वविद्यालय बिल्डिंग

Buland Dustak

बच्चों को मानसिक समस्या से उबारने के लिए होगी काउंसलिंग

Buland Dustak

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

Buland Dustak

1 मिलियन अमेरिकी डालर से IIT कानपुर में स्थापित होगा शिवानी केन्द्र

Buland Dustak

सीबीएसई रिजल्ट घोषित, त्रिवेंद्रम अव्वल तो दिल्ली 14वें स्थान पर

Buland Dustak