19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह अव्वल

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2019 में प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं महिला उम्मीदवारों में प्रतिभा वर्मा अव्वल हैं। आयोग ने मंगलवार को परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

सिविल सेवा परीक्षा pradeep singh

परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 304 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी, 78 ईडब्ल्यूएस, 251 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 129 अनुसूचित जाति (एससी) और 67 अनुसूचित जनजाति (एसटी) कैटेगरी से हैं।

सितंबर, 2019 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2019 के लिखित भाग के परिणाम और फरवरी-अगस्त, 2020 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने मेरिट सूची जारी की है। आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अंतिम नियुक्ति सूची जारी की है।

यूपीएससी परीक्षा में प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। उसके बाद जतिन किशोर और प्रतिभा वर्मा शामिल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद 4 हिमांशु जैन, 5 जयदेव सी एस, 6 विशाखा यादव, 7 गणेश कुमार भास्कर, 8 अभिषेक सारफ 9 रवि जैन, 10 संजिता मोहपात्रा, 11 नूपुर गोयल, 12 अजय जैन, 13 रौनक अग्रवाल, 14 अनमोल जैन, 15 भौंसले नेहा प्रकाश, 16 गुंजन सिंह, 17 स्वाति शर्मा, 18 लविश ओर्डिया, 19 श्रेष्ठा अनुपम, 20 नेहा बनर्जी हैं।

Read More: यूपीएससी सिविल सेवा 2019 परीक्षा के साक्षात्कार शुरू

Related posts

शिक्षकों के 31,661 पदों की भर्ती को यूपी सरकार को कोर्ट में चुनौती

Buland Dustak

गुजरात के धोलेरा में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एजुकेशन हब

Buland Dustak

IIT Delhi ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शुरू किया MTech Course

Buland Dustak

14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाने की अनुमति

Buland Dustak

IGNOU ने पर्यावरण विज्ञान में शुरू की MSc., उत्तराखंड में होगा अध्ययन केन्द्र

Buland Dustak

1 मिलियन अमेरिकी डालर से IIT कानपुर में स्थापित होगा शिवानी केन्द्र

Buland Dustak