19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

नई दिल्ली, 09 जनवरी

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) को A++ ग्रेड दिया है। NAAC विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का एक स्वायत्त संस्थान है। इस ग्रेडिंग को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिहाज से काफी अहम माना जाता है।

दूरस्थ शिक्षा संस्थानों में IGNOU अव्वल

IGNOU के रजिस्ट्रार ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय IGNOU, NAAC से मान्यता प्राप्त होने वाला ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ODL) प्रणाली में पहला उच्च शिक्षा संस्थान है। NAAC की  टीम ने इस साल 5-7 जनवरी के दौरान विश्वविद्यालय का दौरा किया था। टीम ने नई दिल्ली स्थित IGNOU मुख्यालय में सभी स्कूल ऑफ स्टडीज, ऑपरेशनल डिवीजनों, केंद्रों आदि का दौरा किया था।

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

NAAC की टीम ने दिल्ली, लखनऊ और कोचीन के क्षेत्रीय केंद्र और शिक्षार्थी सहायता केंद्र का भी द्वारा किया। टीम ने इस दौरान विश्वविद्यालय की सभी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षाविदों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

NAAC की टीम के सदस्यों ने क्षेत्रीय केंद्रों,  विदेशी अध्ययन केंद्रों और पूर्व छात्रों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। रजिस्ट्रार  ने बताया कि विश्वविद्यालय की नैक मान्यता असल में विश्वविद्यालय के परिश्रम,  समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।

विश्वविद्यालय भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सभी छात्रों और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं देता है। यह पिछले 34 वर्षों से IGNOU टीम की प्रतिबद्धता, समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

NAAC के मानदंड

नैक ने हाल ही में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराने वाले विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन और मान्यता के मानदंड तैयार किए हैं। NAAC मानदंडों के अनुसार, ODL विश्वविद्यालयों का सात मानदंडों पर मूल्यांकन किया जाता है, जिनमें हैं –

  • कैरिकुलर एस्पेक्ट्स
  • टीचिंग-लर्निंग एंड इवैल्यूएशन
  • रिसर्च, इनोवेशन एंड एक्सटेंशन
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्सेज
  • लर्नर सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन
  • गवर्नेंस
  • लीडरशिप एंड मैनेजमेंट
  • इंस्टीट्यूशनल वैल्यू और
  • बेस्ट प्रैक्टिसेज

https://bulanddustak.in/education/first-lady-of-india-savita-kovind-inaugurated-digital-lab-kv/

Related posts

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह अव्वल

Buland Dustak

Ignou assignment व ऑनलाइन प्रोजेक्ट सबमिशन 15 तक करें जमा

Buland Dustak

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की टली

Buland Dustak

ARAAI Ranking 2020 : आईआईटी-मद्रास शीर्ष रैंक पर

Buland Dustak

उप राष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा संस्थानों से किया सामाजिक समस्या पर शोध का आग्रह

Buland Dustak

उप्र के शिक्षा मित्रों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील

Buland Dustak