19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की टली

- 12वीं की परीक्षा टली, एक जून को समीक्षा बैठक के बाद होगा फैसला

नई दिल्ली: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की परीक्षांए रद्द कर दी हैं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। एक जून को समीक्षा बैठक के बाद 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर कोई फैसला किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को  हुई शिक्षा मंत्रियों की बैठक में यह निर्णय किया गया। मोदी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ही राज्यों के शिक्षा मंत्री शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि कोेरोना के बढ़ते तेज संक्रमण के कारण परीक्षाओं को टालना जरूरी है क्यों कि छात्र तनाव में है और उनको राहत देना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा मंत्रियों से अपील की कि वह इस मुश्किल वक्त में बच्चों की मदद करें।

सीबीएसई बोर्ड

बैठक के बाद शिक्षामंत्री पोखरियाल ने अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में तय हुआ कि सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी जाएं औऱ 12वीं की परीक्षा फिलहाल टाल दी जाए।

विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार मिलेगा रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि कक्षा 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई मापदंड के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होगा तो वो हालात सामान्य होने पर परीक्षा दे सकता है। जबकि 12वीं की परीक्षा पर एक जून की बैठक में निर्णय किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले कम से कम 15 दिन पहले इसकी जानकारी छात्रों को दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक संपन्न होनी थी। जबकि बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित करने का ऐलान किया गया था। सीबीएसई द्वारा दोनों कक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिए गए थे। विपक्षी दलों द्वारा कोरोना के तेज संक्रमण के कारण केंद्र सरकार से सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: “परीक्षा पे चर्चा”-2021 में अभिभावक भी कर सकेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Related posts

उप्रः स्कूलों में 01 सितम्बर से पठन-पाठन की तैयारी शुरू करने के निर्देश

Buland Dustak

सीबीएसई रिजल्ट घोषित, त्रिवेंद्रम अव्वल तो दिल्ली 14वें स्थान पर

Buland Dustak

शिक्षा मंत्रालय ने 4 वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम को किया अधिसूचित

Buland Dustak

NCPCR Survey: देश के 22 फीसदी स्कूलों की हालत जर्जर

Buland Dustak

जामिया के MSc 1st बैच का कोरोना काल में भी 100% हुआ प्लेसमेंट

Buland Dustak

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह अव्वल

Buland Dustak