19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
Dustak Special

भारत के 3 ऐसे haunted Place जहां जानें से आज भी कतराते हैं लोग

Haunted Place India: दोस्तों भारत के सभी कोनो से हमें ऐसी – ऐसी ख़बरें पढ़ने को मिलती हैं जिनमे से कुछ पर तो यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है। कई बार भूत – प्रेत, तंत्र – मंत्र की कहानियां और किससे हमें अपनी ओर आकर्षित करते है और मन इस बात को साफ तौर पर मनाने से इनकार भी नही कर पाता हैं।

ऐसा करने के पीछे हमारा एक तर्क ये भी है कि “अगर हम भगवान के प्रति विश्वास रखतें हैं तो हम शैतान के अस्तित्व को भी नकार नही सकतें।” विज्ञान भी ये कहता है कि नकारात्मक शक्तियां या नेगेटिव एनर्जी का अस्तित्व है फिर वो चाहे किसी भी रूप में हों।

horror Haunted place

खैर इस बात को मानना या न मानना तो व्यक्ति के विवेक पर निर्भर करता है फिर भी ये सोचने का विषय तो है ही। अधिकाशतः हमने ऐसी कहानी अपने बड़े बूढ़ों के मुँह से सुनी होती है कि फलां जगह पर भूतों का साया है या फिर ये जगह शापित है। कुछ ने तो यहां तक भी कह डाला है कि तंत्र – मंत्र और साधना से इस पर काबू भी पाया जा सकता है।

अक्सर टेलीविजन के सीरियल और सिनेमा हमे ऐसी चीज़ो से मुख़ातिब करातें है, जिसे हम मात्र मनोरंजन का साधन समझ कर ज्यादा सोच विचार नहीं करतें और शायद करना भी नही चाहिए। सोचने वाली बात तो ये भी है, कि कहतें है फिल्मे समाज का ही आईना होती है तो फिर तो इसे नकार पाना थोड़ा मुश्किल लगता हैं।

खैर आज का जो हमारा विषय है वो भी इसी के इर्द गिर्द घूम रहा है। कैसे लोगों ने कुछ विशेष स्थानों को शापित घोषित कर दिया है और वहां आने – जाने पर पाबंदी लगा दी है। आइए जानतें है भारत के ऐसे 3 सबसे Haunted Place जहाँ आज भी लोग जानें से क़तरातें हैं।

1 – भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है, जो कि एशिया की सबसे बड़ी Haunted Place में से एक माना जाता है। इसका निर्माण राजा भगवंत दास ने 1573 में करवाया था। बाद में उनकी तीन पीढ़ी का गुजर बसर यहीं पर हुआ। 

जनश्रुति है कि भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती अत्यंत सुंदर थी। जिस पर नगर के ही एक सिंघिया नाम के तांत्रिक की नजर थी। ऐसा कहा जाता है कि एक बार इसी तांत्रिक ने राजकुमारी के दासी के हाथों एक आकर्षित करने वाला तेल भेजवाया था।

Bhangarh ka Quila

जिसके प्रयोग से राजकुमारी सम्मोहित होकर उसके पास आ जाएगी। लेकिन दासी के हाथों से ये तेल एक शीला पर गिर गया जिससे शिला का वो हिस्सा आकर्षित होकर उस तांत्रिक के ऊपर गिर गया और वहीं उसकी मृत्यु हो गयी।

मृत्यु से ठीक पहले उस तांत्रिक ने पूरे भानगढ़ निवासियों को श्राप दिया और उसके इस श्राप के प्रभाव से राजकुमारी सहित पूरे नगर ने अगले दिन का सूरज नही देखा। तभी से कहा जाता है कि उस तांत्रिक की आत्मा का वास आज भी उस स्थान पर है। जिस कारण सैलानियों को भी यहां 6 बजे के बाद रुकने की इजाजत नही हैं।

2 – मेरठ के जीपी रोड पर स्थित भूत बंगला

यूपी के शहर मेरठ के मॉल रोड पर स्थित ये Haunted Place तीन बंगले भूत बंगले के नाम से चर्चित है। एक समय पर यहां की शान माने जाने वाले ये बंगले अब महज खौफ और दहशत का केंद्र बन चुके है।

GP Road Meerut

इस बंगले के बारे में जो जनश्रुति है वो कुछ यूं हैं कि इस घने जंगल के बीचों बीच स्थित बंगले में कई बार एक औरत को लाल साड़ी पहने बंगले के अंदर बाहर आते – जाते देखा गया है।

जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस बंगले की छत पर अक्सर लोगों ने 4 लड़को को हमेशा एक ही पोज़ में बियर पीते देखा है जबकि पास जाने पर वहां कुछ नही मिला। इन्ही सब घटनाओ के मद्देनज़र अब लोगों ने यहां आना – जाना छोड़ दिया हैं।

3 – रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद

हैदराबाद में स्थित रामोजी फ़िल्म सिटी Haunted Place मानो भूतों का डेरा बन चुका है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर शूटिंग के दौरान कई पारलौकिक घटनाओ को महसूस किया गया है। हर बार शूटिंग के दौरान यहाँ कैमरामैन या लाइट मैन को चोट लगने लाजमी है।

दरअसल इसके पीछे की वजह जो लोगों द्वारा बताई जाती है कि जिस स्थान पर इस फिल्मसिटी का निर्माण हुआ है वो एक युद्ध का मैदान हुआ करता था।

Ramoji-film-city

ऐसा कहा जाता है कि सदियों पहले यहां लाखो की संख्या में सैनिकों की मौत हुई और उन्ही की आत्माएं अब यहां भटका करती हैं। परंतु इन तमाम घटनाओ के बाद भी ये सभी बातें खुल कर सामने इसलिए नही आ पाती क्योंकि व्यपार की दृष्टि से हानि करेंगीं।

नोट – यहां लिखी गयी सभी बातें सिर्फ इंटरनेट पर उपस्थित जानकारियों और जनश्रुति पर आधारित है जिसका लेखक और समाचार पत्र से कोई लेना देना नही है। इसे आपके समक्ष लाने का हमारा एक मात्र उद्देश्य किवदंतियों को मुख्य पटल पर लाना है। हम इसके द्वारा किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या फिर परलौकिल गतिविधियों को बढ़ावा नही दें रहें हैं।

गरिमा सिंह

यह भी पढ़ें: सौंदर्य के नुस्खे: गर्मियों में आपकी त्वचा को भरपूर पोषण देगा नारियल का तेल

Related posts

कोई यूं ही राज कपूर नहीं बन जाता…! पढ़ें उनकी जीवनी

Buland Dustak

खुदीराम बोस: छोटी उम्र में किया बड़ा काम, दर्ज हो गया इतिहास में नाम

Buland Dustak

मेरी कहानी भूलने वाले, तेरा जहाँ आबाद रहे: दिलीप कुमार

Buland Dustak

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) : तेजी से हो रहा इसका विकास, जानें फायदे और नुकसान

Buland Dustak

चैत्र नवरात्रि 2021: स्त्री-शक्ति के नौ रूप नवजीवन के प्रतीक

Buland Dustak

लद्दाख में बनेगा ​स्विट्जरलैंड जैसा टूरिस्ट स्टेशन

Buland Dustak