19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

बैंक निजीकरण: सरकारी बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया को जल्दी ही आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आरबीआई की सरकार के साथ चर्चा चल रही है और आने वाले कुछ दिनों में इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को 2021-22 बजट पेश करते वक्त सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और सार्वजनिक क्षेत्र की ही एक बीमा कंपनी के निजीकरण का ऐलान किया था।सरकार के इस फैसले के खिलाफ बैंक और बीमा कंपनियों ने देश व्यापी स्ट्राइक भी की थी, लेकिन सरकार निजीकरण के अपने फैसले पर टिकी हुई है।

सरकारी बैंक निजीकरण
निजीकरण की प्रक्रिया में कुछ क्लॉज हैं शामिल

आज एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के चुनिंदा बैंकों का निजीकरण हर हाल में किया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि बैंकों के निजीकरण के दौरान उनमें काम करने वाले कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

इसके पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी साफ कर चुकी हैं कि निजीकरण की प्रक्रिया में ऐसे क्लॉज शामिल किए जाएंगे, जिससे कि सालों से इन संस्थानों में काम कर रहे कर्मचारियों के हितों को थोड़ा भी नुकसान न हो। मंगलवार को संसद में वित्त विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते वक्त भी वित्त मंत्री ने साफ किया था कि दो बैंकों और बीमा क्षेत्र की एक कंपनी के निजीकरण के दौरान वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी, स्केल, पेंशन आदि सभी चीजों का ध्यान रखा जाएगा।

वित्त मंत्री ने साफ किया था कि सेक्टर चाहे कोई भी हो, विनिवेश वाली हर इकाई के साथ इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि वे इकोनॉमी को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकें। संकटग्रस्त इकाइयां मजबूत होकर काम जारी रख सकें और उनमें पैसा आ सके। ऐसी संकटग्रस्त इकाइयों को मजबूती देने के लिए ही उनमें निजी क्षेत्र के लिए निवेश का रास्ता खोला जा रहा है।

इस बीच नीति आयोग ने भी स्पष्ट किया है कि बैंकों के निजीकरण की योजना से छह सरकारी बैंकों को पूरी तरह से अलग रखा गया है। इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

Read More: एसबीआई के बाद तीन और बैंकों ने कम की होम लोन पर ब्याज दरें

Related posts

राजस्थान में ऑयल इंडिया तीन साल में 30 नए कुओं की करेगा खुदाई

Buland Dustak

वित्त मंत्रालय ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के बजट के लिए लोगों से मांगे सुझाव

Buland Dustak

रिलायंस और फ्यूचर रिटेल की डील को सेबी की हरी झंडी

Buland Dustak

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Buland Dustak

IMF ने इस साल 9.5 फीसदी आर्थिक विकास दर का जताया अनुमान

Buland Dustak