19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Indian Navy Placement Agency और फ्लिपकार्ट में हुआ करार

- पूर्व नौसैनिकों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर मिलेंगे रोजगार के मौके
- प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्य करने लायक बनाया जायेगा

नई दिल्ली: Indian Navy Placement Agency (INPA) और फ्लिपकार्ट ने बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके माध्यम से Flipkart समूह में नौसेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती के अवसरों का पता लगाया जायेगा।

भारतीय नौसेना के कार्मिक सेवा नियंत्रक वाइस एडमिरल सूरज बेरी और फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कुमार ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Indian Navy Placement Agency

समझौते के माध्यम से Indian Navy Placement Agency फ्लिपकार्ट के भर्ती मानकों के अनुसार प्रासंगिक भूमिकाओं के लिए पूर्व सैनिकों के एक पूल की पहचान की जाएगी। कंपनी इसके बदले में पूर्व नौसैनिकों को इन-हाउस समावेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉरपोरेट क्षेत्र में स्थानांतरित करने में सक्षम बनाएगी।

फ्लिपकार्ट इस कार्यक्रम को अपने ‘डायवर्सिटी एंड इंक्लूजन चार्टर‘ के तहत ‘फ्लिपमार्च’ के तत्वावधान में चला रहा है, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों को उनकी सेवा अवधि के दौरान हासिल की गई योग्यता, अनुभव और विशेषताओं के अनुरूप अवसर प्रदान करना है।

Also Read: ऑल असम इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी Engineers Day की शुभकामनाएं
Indian Navy Placement Agency पर गर्व

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि एक देश के रूप में हम अपने सशस्त्र बलों की वीरता और योगदान के ऋणी हैं। हमारे फ्लिपमार्च कार्यक्रम के माध्यम से फ्लिपकार्ट का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को कॉरपोरेट जगत में अवसर खोजने के लिए एक पूल बनाना है, हमारे प्रतिभा पूल को समृद्ध करना है, साथ ही उनके कौशल का लाभ उठाने वाले निरंतर रोजगार की तलाश करना है। हमें INPA के प्रयासों से जुड़ने और पारस्परिक रूप से अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर गर्व है।

कार्मिक सेवा नियंत्रक वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने कहा कि Indian Navy Placement Agency पूर्व सैनिकों को सुविधा प्रदान करने, अपने राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के बाद रोजगार के अवसर खोजने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उद्देश्य को सक्षम करने वाले कार्यक्रमों की पहचान करने और विकसित करने के लिए कारपोरेट क्षेत्र के साथ काम करने का हमारा प्रयास है। हम इस पहल पर फ्लिपकार्ट के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Related posts

आसान नहीं चीन का बहिष्कार, डूब रही कंपनियां

Buland Dustak

RCEP समझौते में क्‍यों शामिल नहीं भारत, जानिए एक्‍सपर्ट की राय

Buland Dustak

Laxmi Vilas Bank-DBS के विलय प्रस्‍ताव पर स्‍वदेशी मंच ने उठाए सवाल

Buland Dustak

देश में 15 फरवरी तक 220.91 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन: इस्मा

Buland Dustak

IPO आने के पहले LIC से खत्म होगी Chairman की पोस्ट

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

Buland Dustak