19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

IPO आने के पहले LIC से खत्म होगी Chairman की पोस्ट

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) इस साल अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने वाली है। IPO लाने के पहले कंपनी के पदाधिकारियों के स्वरूप में भी बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव के तहत एक बड़ा काम LIC में Chairman पद को खत्म करने का है।

LIC में अब Chairman की जगह चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) के पद का सृजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग के पहले ही Chairman की जगह CEO और MD काम शुरू कर देंगे।

LIC Chairman

भारतीय जीवन बीमा निगम के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर की नियुक्ति केंद्र सरकार की ओर से की जाएगी। इस संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम के शीर्ष पदाधिकारियों के स्वरूप में बदलाव करने का ये काम वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाला डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज कर रहा है।

सरकार ने LIC का अधिकृत शेयर कैपिटल 25 हजार करोड़ रुपये करने की दी है मंजूरी

इस बदलाव के लिए लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एंप्लाइज) पेंशन (अमेंडमेंट) रूल्स में संशोधन किया जा रहा है। इसके साथ ही लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक्ट के तहत भी कुछ नियमों और प्रावधानों में संशोधन किया जा रहा है। इस IPO को लॉन्च करने के पहले सरकार ने LIC का अधिकृत शेयर कैपिटल 25 हजार करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है।

Also Read: भारतवंशी सत्या नडेला Microsoft कंपनी के CEO से बने Chairman

माना जा रहा है कि यह देश का अभी तक का सबसे बड़े आकार का आईपीओ होगा। भारत सरकार एलआईसी के आईपीओ से भारी मात्रा में पूंजी इकट्ठा करने की योजना बना रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स) ने कुछ दिन पहले ही सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट्स (रेगुलेशन) रूल्स में संशोधन किया था।

इस संशोधन के मुताबिक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) वाली कंपनियां अपने कुल शेयर का अधिकतम 5 फीसदी ही बेच सकेंगी। जानकारों का कहना है कि इस संशोधन के प्रभावी हो जाने के बाद भारतीय जीवन बीमा निगम का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आने पर एलआईसी के हित भी सुरक्षित रहेंगे और केंद्र सरकार को ज्यादा पूंजी की भी प्राप्ति हो सकेगी।

Related posts

कोरोना के खिलाफ 5 और वैक्सीन को मिलेगी अनुमति

Buland Dustak

मार्च 2021 तक पैदा होगी 73 हजार करोड़ रुपये की उपभोक्ता मांग

Buland Dustak

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी

Buland Dustak

चीन से आयात पर और कसा नकेल, 5 साल के लिए बढ़ी Anti Dumping Duty

Buland Dustak

रिटेल व्‍यापार को बेहतर बनाने के लिए शुरू व्यापार स्वराज्य अभियान

Buland Dustak

भारत में गूगल करेगा 75,200 करोड़ रुपये का निवेश

Buland Dustak