19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

धनतेरस पर सस्‍ता सोना खरीदने का मौका, दाम 5,177 रुपये प्रति ग्राम

-सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड की 8वीं किस्‍त जारी, 9 से 11 अक्‍टूबर तक मौका   

नई दिल्‍ली: धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और दिवाली से पहले इस अवसर पर आपको सस्‍ता सोना खरीदने का मौका आपको मिल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम की आठवीं किस्‍त जारी करने की जानकारी दी है। 

आरबीआई के मुताबिक धनतेरस पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आठवीं सीरीज 9 नवम्‍बर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी, जिसमें 13 नवम्‍बर तक निवेश किया जा सकता है। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए सोने की कीमत 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। हालांकि, डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वालों को प्रति ग्राम के हिसाब से 50 रुपये की छूट भी मिलेगा। 

धनतेरस पर सस्‍ता सोना

रिजर्व बैंक ने कहा कि ‘स्वर्ण बॉन्ड के लिए इंडियन बुलियन एंज जूलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा 999 शुद्धता के सोने के प्रकाशित सामान्य औसत बंद भाव पर आधारित है। गौरतलब है कि ये बॉन्ड 8 साल की अवधि के लिए जारी किए जाते हैं। इसमें पांच साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है। आवेदन कम से कम एक ग्राम और उसके गुणक में जारी किए जाते हैं। 

उल्‍लेखनीय है कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड में व्यक्तिगत निवेशक न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम 4 किलो तक के लिए निवेश कर सकता है। इसके अलावा हिन्दू अविभाजित परिवार के लिए चार किलो और ट्रस्ट आदि के लिए किसी एक वित्त वर्ष में अधिकतम 20 किलो तक निवेश करने की अनुमति है।

Read More: कोरोना इफ़ेक्ट- सोने की मांग 11 साल के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंची

Related posts

Cryptocurrency Market बैन करने को लेकर बन सकता है नया कानून

Buland Dustak

बैंक निजीकरण: सरकारी बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Buland Dustak

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में GDP Growth Rate रही 1.6%

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

Buland Dustak

विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

Buland Dustak

भारतवंशी सत्या नडेला Microsoft कंपनी के CEO से बने Chairman

Buland Dustak